,

Snake Bite: यूपी में बेड पर सो रहे मां-बेटे को जहरीले सांप ने डसा, बेटे की मौत; हेलमेट के फोम में छिपा था सांप

Snake Bite

BY: Yoganand Shrivastva

Snake Bite महाराजगंज के चौक थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में घर के अंदर छिपे जहरीले सांप ने सो रहे मां-बेटे को डस लिया। सांप के काटने से 11 वर्षीय बेटे अर्पित की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

हेलमेट के फोम में छिपा था सांप

Snake Bite बताया जा रहा है कि घर में रखा एक हेलमेट काफी समय से पड़ा था। उसके अंदर मौजूद फोम में जहरीला सांप छिपा हुआ था। रात में 11 वर्षीय अर्पित अपनी मां के साथ बेड पर सो रहा था। इसी दौरान सांप ने अर्पित की उंगली में काट लिया। बेटे की चीख सुनकर मां ने सांप को हटाने की कोशिश की, तभी सांप ने उनके गाल पर भी डस लिया।

झाड़-फूंक के लिए मंदिर ले गए परिजन

Snake Bite सांप के काटने के बाद परिजन मां-बेटे को इलाज के बजाय गाजीपुर स्थित सती माता मंदिर ले गए। इसी दौरान अर्पित की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया। वहीं मां की तबीयत भी बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वन्यजीव रक्षक ने पकड़ा जहरीला सांप

Snake Bite घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने वन्यजीव रक्षक को बुलाया। रक्षक ने घर में रखे हेलमेट की जांच की तो उसके फोम के अंदर सांप छिपा मिला। उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Read this: Gwalior Excise Department: ग्वालियर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 मामले दर्ज; 4550 किलो लहान और 51 लीटर हाथ भट्टी शराब बरामद

Miss World 2026 जोहेरी मोला कैसे जीता ताज, जानिए पूरा सफर

by: vijay yadav Miss World 2026 वियतनाम, मिनिकन गणराज्य की ब्यूटी क्वीन

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 6 सितंबर 2026, रविवार का दिन मेष से मीन

UNESCO Tentative List : शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, UNESCO की Tentative List में शामिल

जयपुर। राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर