संवाददाता: उमंग पाण्डेय
Uttar Pradesh News दुबौलिया थाना क्षेत्र के सिसौनी गांव में रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। घर में एक ही तख्त पर सो रहे दो सगे भाइयों को सांप ने काट लिया। सर्पदंश के बाद दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान 19 वर्षीय सचिन की मौत हो गई, जबकि उसके भाई अमरजीत की हालत गंभीर बनी हुई है।
देर रात सोते समय दोनों भाइयों को सांप ने डसा
Uttar Pradesh News बताया गया कि रविवार रात करीब 11 बजे सचिन और अमरजीत घर में एक ही तख्त पर सो रहे थे। इसी दौरान किसी जहरीले सर्प ने दोनों भाइयों के पेट के निचले हिस्से में डस लिया। कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई और दोनों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया।

Uttar Pradesh News हालत बिगड़ने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
Uttar Pradesh News जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों भाइयों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन दोनों को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया।
इलाज के दौरान सचिन की मौत, भाई की हालत गंभीर
Uttar Pradesh News गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान 19 वर्षीय सचिन ने दम तोड़ दिया। वहीं उसके भाई अमरजीत का इलाज अभी जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। यह दर्दनाक घटना दुबौलिया थाना क्षेत्र के सिसौनी गांव की है।




