,

Bhojpur Ward Member Murder: भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, समझौता कराने गए थे अशोक सिंह

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bhojpur Ward Member Murder

Report: Neha gupta

Bhojpur Ward Member Murder जिले के चौरी थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान डिलिया पंचायत के वार्ड नंबर 11 के वार्ड सदस्य अशोक सिंह (45) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह गांव में दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने और समझौता कराने पहुंचे थे, तभी उन पर हमला कर दिया गया।

करीब से मारी गई गोली, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Bhojpur Ward Member Murder जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने अशोक सिंह को बेहद करीब से गोली मारी, जो उनके बाएं कंधे के पास लगी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के दौरान उनके साथ मौजूद दो चचेरे भतीजों पर भी लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिससे वे घायल हो गए। घायलों का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

जमीन विवाद को लेकर हत्या की आशंका

Bhojpur Ward Member Murder प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना के पीछे जमीन विवाद की वजह सामने आ रही है। मृतक के साथ घायल हुए कृष्ण सिंह (52) और बलिराम सिंह (36) उनके चचेरे भतीजे हैं। वारदात के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत और तनाव का माहौल है।

पुलिस जांच में जुटी

Bhojpur Ward Member Murder घटना की सूचना मिलते ही चौरी थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है तथा हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Read this: Indus Water Treaty पर भारत के फैसले से तिलमिलाया पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने दी धमकी

- Advertisement -
Ad imageAd image

Five suspects arrested: बुलंदशहर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, एक आरोपी घायल, पांच गिरफ्तार

संवाददाता: सुरेश भाटी Five suspects arrested जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए

Indus Water Treaty पर भारत के फैसले से तिलमिलाया पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने दी धमकी

Indus Water Treaty: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सिंधु जल संधि

Rahul Gandhi की मोदी-मेलोनी पर टिप्पणी को लेकर BJP का पलटवार, बांसुरी स्वराज समेत कई नेताओं ने घेरा

Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को

CG: Top 10

CG : छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले 48

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. जबलपुर-रीवा समेत 12 जिलों में

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 14 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Panchkula Crane Accident : चौथी मंजिल पर जनरेटर चढ़ाते समय पलटी क्रेन

Reporter : कुलदीप सैनी Panchkula Crane Accident : पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2

Haridwar Cleanliness Drive : कांवड़ मेले के बाद हरिद्वार में सफाई अभियान तेज

Haridwar Cleanliness Drive : कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद हरिद्वार

Rudraprayag Tiranga Rally : रुद्रप्रयाग तिरंगा रैली में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

Reporter : सत्यपाल नेगी Rudraprayag Tiranga Rally : स्वतंत्रता दिवस से पहले रुद्रप्रयाग