,

Jamtara Parade Rehearsal: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी: गांधी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी करेंगे ध्वजारोहण

- Advertisement -
Ad imageAd image
Jamtara Parade Rehearsal

Report: Ratan kumar

Jamtara Parade Rehearsal स्वतंत्रता दिवस 2026 के मुख्य समारोह को लेकर गुरुवार को गांधी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। परेड पूर्वाभ्यास के अंतिम चरण में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत परेड का निरीक्षण किया तथा समारोह की व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।

पूर्वाभ्यास के दौरान दोनों अधिकारियों ने शहर में स्थापित महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण की प्रक्रिया का अभ्यास किया। इसके बाद गांधी मैदान पहुंचकर शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित की और सलामी मंच से परेड की सलामी ली। निरीक्षण वाहन के माध्यम से विभिन्न प्लाटूनों का निरीक्षण भी किया गया।

Jamtara Parade Rehearsal सुरक्षा, सुविधाओं और प्रोटोकॉल पर विशेष जोर

Jamtara Parade Rehearsal रिहर्सल के दौरान गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार राष्ट्रगीत के बाद राष्ट्रध्वज फहराने और सलामी देने की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। उपायुक्त आलोक कुमार ने मैदान की साफ-सफाई, सजावट, पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन, बैठने की व्यवस्था और साउंड सिस्टम की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। साथ ही मैदान में आवारा पशुओं के प्रवेश को रोकने के लिए आवश्यक कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।

Jamtara Parade Rehearsal स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी करेंगे ध्वजारोहण

पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने परेड में शामिल प्लाटून कमांडरों और सार्जेंट मेजर को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि राष्ट्रगीत और ध्वजारोहण के दौरान पूरी अनुशासन और गंभीरता बनाए रखी जाए।

जिला प्रशासन के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और गांधी मैदान में राष्ट्रध्वज फहराएंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

Read this: Aaj ka Mausam: 16 राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट, UP-MP समेत इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Patna Firing News: पटना में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

Patna Firing News राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित भूपतिपुर

Kolkata Car Accident: ड्राइविंग सीखते समय दर्दनाक हादसा: तालाब में गिरी कार, महिला की मौत

Kolkata Car Accident पश्चिम बंगाल के केष्टपुर प्रफुल्ल कानन इलाके में कार

इमरान हाशमी की फिल्म Awarapan 2 की जबरदस्त एडवांस बुकिंग, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ पीछे

Awarapan 2: इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026

Balochistan में पाकिस्तानी हवाई हमलों का दावा, 30 नागरिकों की मौत; F-16 से बमबारी का आरोप

Balochistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सेना और बलूच विद्रोही संगठनों के बीच

Colombia में 7.4 तीव्रता के भूकंप के बाद मलबे में मिला नवजात, कई लोगों की मौत

Colombia: कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद राहत और

बेंगलुरु जेल में Prajwal Revanna की बैरक से Android फोन बरामद, अधिकारी निलंबित

Prajwal Revanna: बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल में बंद पूर्व सांसद

PM Modi ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित, पुरुषार्थ और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में 3

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. MP के

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 13 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से