,

Excise Department Action: अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 82 लीटर हाथभट्टी शराब और 3200 किलो गुड़ लहान बरामद

- Advertisement -
Ad imageAd image
Excise Department Action

Report: Sanotsh saravgee

Excise Department Action ग्वालियर जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, संग्रहण और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह मावई एवं उनकी टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर 82 लीटर हाथभट्टी शराब, 25 पाव देशी प्लेन मदिरा तथा 3200 किलोग्राम गुड़ लहान बरामद किया। कार्रवाई के दौरान कुल सात प्रकरण दर्ज किए गए।

कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में बरामद हाथभट्टी शराब और नष्ट कराए गए गुड़ लहान का अनुमानित मूल्य करीब 3.38 लाख रुपये बताया गया है।

Excise Department Action मोहनपुर और कंजर डेरे में मिला अवैध शराब बनाने का सामान

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने मोहनपुर स्थित कंजर डेरा, आंतरिक क्षेत्र के कंजर डेरा तथा डबरा क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। मोहनपुर कंजर डेरे से 69 लीटर हाथभट्टी शराब और प्लास्टिक ड्रमों में भरा 3200 किलोग्राम गुड़ लहान बरामद किया गया।

आबकारी अधिकारियों ने मौके पर लहान के नमूने लेने के बाद शेष सामग्री को नष्ट करा दिया। हालांकि कार्रवाई के दौरान आरोपी फरार मिला, जिसके खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Excise Department Action सात प्रकरण दर्ज, कार्रवाई रहेगी जारी

कार्रवाई के दौरान अलग-अलग स्थानों से देशी मदिरा और हाथभट्टी शराब बरामद होने पर कई प्रकरण दर्ज किए गए। विभाग ने अवैध मदिरा कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस अभियान में आबकारी उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह मावई, रवि सिसोदिया, रोशनी पाटीदार सहित आबकारी विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read this: Sandipan Vidyalaya Dabra: 41 लाख रुपये का हिसाब नहीं, DEO के आदेश भी ठंडे बस्ते में! डबरा संजीवनी विद्यालय पर उठे गंभीर सवाल

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार, 9 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने