,

Etawah Road Accident: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार; दो की मौत, तीन घायल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Etawah Road Accident

Report: Kumar Ravi singh

Etawah Road Accident बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चे सहित तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भरथना-अछल्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चैनल नंबर 276 के पास हुआ।

Etawah Road Accident ट्रक से टकराई कार, मची चीख-पुकार

जानकारी के अनुसार झांसी से बरेली उर्स में शामिल होने जा रहा एक परिवार कार से यात्रा कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Etawah Road Accident दो की मौके पर मौत, तीन का इलाज जारी

हादसे में 50 वर्षीय जमाल और 62 वर्षीय शकीला की मौत हो गई। वहीं मासूम बच्चे सहित तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में शोक की लहर है और पूरे परिवार में मातम का माहौल है।

Read this: Drug Syndicate Crackdown: नशे के सिंडिकेट को जड़ से खत्म करेंगे : मुख्यमंत्री मोहन यादव

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार, 9 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने