,

Madhya Pradesh Horticulture : बागवानी में मध्यप्रदेश की बड़ी छलांग, समृद्ध मध्यप्रदेश, आत्मनिर्भर किसान

मध्यप्रदेश में आधुनिक बागवानी खेती, पॉलीहाउस और फल-सब्जी उत्पादन करते किसान

Madhya Pradesh Horticulture : भोपाल, कृषि में नवाचार से किसानों की आय बढ़ेगी और किसान आत्मनिर्भर होंगे, खेती की नई तकनीकें ही किसानों की समृद्धि का नया द्वार हैं। ये कहना है मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। किसान जितना अधिक नई तकनीकों और आधुनिक कृषि पद्धतियों से जुड़ेंगे, उनकी आय उतनी ही बढ़ेगी और खेती अधिक लाभकारी बनेगी। किसानों को आगे बढ़कर शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेना चाहिए।

Madhya Pradesh Horticulture : नई तकनीकों से बढ़ेगी पैदावार, किसानों की समृद्धि का नया द्वार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश में उद्यानिकी याने बागवानी फसलों का उत्पादन बढ़ रहा है। सरकार की किसानों की जिंदगी को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि बागवानी फसलों के विकास एवं विस्तार में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देश का पहला पुरस्कार मध्यप्रदेश को मिला। फल, सब्जी, मसाले, फूल और औषधीय फसलों के बढ़ते रकबे तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग से प्रदेश उद्यानिकी क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।

Madhya Pradesh Horticulture : नई तकनीक से खेती, किसानों की समृद्धि

सरकार ने 2030 तक उद्यानिकी फसलों का रकबा 30 लाख हेक्टेयर तक बढ़ाने का लक्ष्य भी तय किया है। सरकार किसानों की चिंताओं को कम करने और उनकी समृद्धि को बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार 15 जुलाई से 13 नवंबर तक बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन कर रही है। बलराम कृषि महोत्सव में प्रशासन किसानों के बीच पहुंचकर उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों, नवीन योजनाओं तथा वैज्ञानिक खेती की जानकारी उपलब्ध करा रहा है। किसान भाई इस महोत्सव का अधिकतम लाभ उठाएं, विशेषज्ञों से संवाद करें, नई तकनीकों को जानें और उन्हें अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ाएं।

Madhya Pradesh Horticulture : मध्यप्रदेश में बढ़ी उद्यानिकी की रफ्तार, नई तकनीक से खेती, समृद्धि की नई राह

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा एकमात्र संकल्प है किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य मिले तथा खेती वास्तविक अर्थों में लाभ का व्यवसाय बने। हमारी सरकार खेत से बाजार तक पूरी कृषि मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है। सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।

Madhya Pradesh Horticulture : बागवानी फसलों के उत्पादन में एमपी नंबर-1

• बागवानी फसलों के विस्तार में बेहतरीन काम।
• मध्यप्रदेश सरकार को मिला देश मे पहला पुरस्कार।
• राज्य की 12 विशेष उद्यानिकी फसलों को एक साथ मिला है जीआई (GI) टैग।
• बागवानी फसलों की पहचान और बाजार में कीमत बढ़ी है।

• औषधीय और सुगंधित पौधों के उत्पादन में देश में पहले स्थान पर मध्य प्रदेश।
• फूलों की खेती में तीसरा और कुल बागवानी उत्पादन में चौथा स्थान।
• खेती की नई तकनीकें ही किसानों की समृद्धि का नया द्वार- मुख्यमंत्री
• बैतूल की मक्का उत्पादन के क्षेत्र में प्रदेश ही नहीं, देश में अपनी अलग पहचान।
• बैतूल में गेहूं, धान, मक्का और श्रीअन्न जैसी फसलों का उत्कृष्ट उत्पादन।

• देश के “फूड बास्केट” के रूप में उभर रहा है मध्यप्रदेश।
• मूंग उत्पादक किसानों की मांग पूरी, उपार्जन 60 प्रतिशत कर दी गई।
• हम किसानों की 60 प्रतिशत मूंग खरीदेंगे- मुख्यमंत्री

• मूंग किसानों को खाद वितरण में लागू ई-टोकन व्यवस्था को स्थगित।
• धान उत्पादक किसानों को 4 हजार रु. प्रति हेक्टेयर की अतिरिक्त सहायता।
• प्रदेश में पहली बार कोदो-कुटकी की रिकॉर्ड खरीदी, किसानों को 1 हजार प्रति क्विंटल बोनस।

ये भी जानिए : Gold Silver Price Today: सोना 1,43,843 रुपये तक पहुंचा, चांदी में भी 1% से ज्यादा उछाल; जानें आज के ताजा भाव

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा