Balaram Krishi Mahotsav मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकें किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने किसानों से नई तकनीकों, वैज्ञानिक खेती और सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने बैतूल के किसानों की मेहनत और जिले की कृषि क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि मक्का, गेहूं, धान और श्रीअन्न के उत्पादन में जिले की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Balaram Krishi Mahotsav बागवानी फसल विकास में मध्यप्रदेश को मिला राष्ट्रीय सम्मान
मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्यानिकी और बागवानी फसलों के विकास में मध्यप्रदेश लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है। राज्य सरकार का लक्ष्य खेती को लाभ का व्यवसाय बनाना और किसानों के जीवन स्तर में सुधार लाना है।

Balaram Krishi Mahotsav मूंग खरीदी, बोनस और सिंचाई परियोजनाओं पर सरकार का फोकस
डॉ. यादव ने बताया कि मूंग उत्पादक किसानों के लिए खरीदी की पात्रता सीमा 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दी गई है। साथ ही स्लॉट बुकिंग और उपार्जन की अंतिम तिथियों को भी बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि गेहूं, धान और कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों को बोनस और अतिरिक्त सहायता दी जा रही है। वहीं, तापी बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना के माध्यम से बैतूल, खंडवा और बुरहानपुर क्षेत्रों में सिंचाई और भू-जल संरक्षण को मजबूती मिलेगी। सरकार खेत से बाजार तक की पूरी कृषि व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए फूड प्रोसेसिंग, कोल्ड स्टोरेज, वेयरहाउसिंग और कृषि निर्यात को भी बढ़ावा दे रही है।



