,

Bhojpur Encounter Case: भोजपुर कथित एनकाउंटर मामले में एसटीएफ जवान गिरफ्तार, डीजीपी बोले- कानूनी और न्यायिक जांच जारी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bhojpur Encounter Case

Report: Neha gupta

Bhojpur Encounter Case बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में हुए चर्चित कथित एनकाउंटर मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। घटना के करीब डेढ़ महीने बाद बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के जवान अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी जवान घटना के बाद से फरार था, जिसे पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया।

Bhojpur Encounter Case 17 जुलाई को हुआ था कथित एनकाउंटर

जानकारी के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को बिलौटी गांव में भरत तिवारी का कथित एनकाउंटर हुआ था। घटना के बाद से ही इसे लेकर सवाल उठने लगे थे। मृतक के परिजनों का आरोप था कि भरत तिवारी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था, इसके बावजूद उसे गोली मार दी गई। परिजनों का दावा है कि भरत तिवारी हाथ ऊपर कर सरेंडर कर चुका था, लेकिन उसके बाद भी उस पर फायरिंग की गई। घटना से जुड़े वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई थी।

Bhojpur Encounter Case एसटीएफ जवान पर पहली गोली चलाने का आरोप

जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर एसटीएफ जवान अक्षय कुमार पर आरोप लगाया गया है कि आत्मसमर्पण कर चुके भरत तिवारी पर पहली गोली उसी ने चलाई थी। इसी आरोप के आधार पर उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Bhojpur Encounter Case डीजीपी विनय कुमार का बयान

इस मामले पर बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने पटना एयरपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है और कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।डीजीपी ने कहा कि अनुसंधान के दौरान जो तथ्य और साक्ष्य सामने आए, उन्हीं के आधार पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की पुलिस जांच अभी जारी है और इसके साथ-साथ न्यायिक जांच भी चल रही है।

Bhojpur Encounter Case जांच एजेंसियां जोड़ रही हैं घटनाक्रम की कड़ियां

भरत तिवारी कथित एनकाउंटर मामले को लेकर शुरू से ही विवाद बना हुआ है। परिजनों के आरोप, वायरल वीडियो और विभिन्न संगठनों की मांग के बाद यह मामला लगातार सुर्खियों में रहा।

अब एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की बारीकी से पड़ताल कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। न्यायिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे और महत्वपूर्ण कदम उठाए जाने की संभावना है।

Read this: Shri 84 Mahadev Darshan Yatra: श्री-84 महादेव दर्शन यात्रा 2026 का शुभारंभ, सीएम मोहन यादव बोले- यह आत्मिक जागरण का पुण्य अवसर

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, 9 अगस्त को मीणा हाईकोर्ट में गूंजेगा आदिवासी एकता का संदेश, तैयारियां तेज

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, जमवारामगढ़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आगामी