,

Shri 84 Mahadev Darshan Yatra: श्री-84 महादेव दर्शन यात्रा 2026 का शुभारंभ, सीएम मोहन यादव बोले- यह आत्मिक जागरण का पुण्य अवसर

- Advertisement -
Ad imageAd image
Shri 84 Mahadev Darshan Yatra

Shri 84 Mahadev Darshan Yatra मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को उज्जैन में आयोजित श्री-84 महादेव दर्शन यात्रा-2026 के शुभारंभ कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उज्जैन केवल एक नगर नहीं, बल्कि भगवान महाकाल की पावन नगरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन के 84 महादेव श्रद्धा, साधना और सनातन परंपरा के जीवंत प्रतीक हैं। यह यात्रा सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के साथ श्रद्धालुओं के लिए आत्मिक जागरण का भी महत्वपूर्ण अवसर है।

Shri 84 Mahadev Darshan Yatra युवाओं को संस्कृति और परंपरा से जोड़ने का प्रयास

डॉ. यादव ने कहा कि 84 महादेवों की परिक्रमा शिवभक्ति की प्राचीन और पवित्र परंपरा है, जो श्रद्धा, संयम और आध्यात्मिक अनुशासन का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि उज्जैन का प्रत्येक शिव मंदिर इतिहास, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का साक्षी है।

मुख्यमंत्री के अनुसार यह आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने युवाओं से भी ऐसे आयोजनों में भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।

Shri 84 Mahadev Darshan Yatra धार्मिक पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक यात्राएं केवल आस्था का विषय नहीं हैं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति देती हैं। इससे होटल, परिवहन, हस्तशिल्प और छोटे व्यापारियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलता है।

यात्रा में शामिल महिलाओं को लाल चुनरी, साड़ी, रुद्राक्ष माला और बिल्वपत्र का पौधा निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है। वहीं प्रसिद्ध भजन गायक मनीष तिवारी और उनकी भजन मंडली भी यात्रा का हिस्सा हैं।

Shri 84 Mahadev Darshan Yatra उज्जैन को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक केंद्र बनाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार तीर्थ स्थलों पर बेहतर सुविधाओं का विकास कर रही है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन का अनुभव मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य उज्जैन को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक और धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना है।

उन्होंने विश्वास जताया कि जनभागीदारी से ऐसे आयोजन और अधिक भव्य एवं दिव्य बनेंगे तथा समाज में सेवा, अनुशासन, समरसता और राष्ट्रभाव को मजबूत करेंगे।

Read this: Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, 9 अगस्त को मीणा हाईकोर्ट में गूंजेगा आदिवासी एकता का संदेश, तैयारियां तेज

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, 9 अगस्त को मीणा हाईकोर्ट में गूंजेगा आदिवासी एकता का संदेश, तैयारियां तेज

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, जमवारामगढ़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आगामी