,

BJP Madhya Pradesh : मंत्री कृष्णा गौर ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

BJP Madhya Pradesh krishna-gaur-listens-to-bjp-workers

BJP Madhya Pradesh : भोपाल, 30 जुलाई 2026। मध्यप्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने गुरुवार को भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की ओर से रखी गई जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

BJP Madhya Pradesh : बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दे और स्थानीय समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। श्रीमती कृष्णा गौर ने सभी मामलों पर संवेदनशीलता के साथ चर्चा करते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

BJP Madhya Pradesh : जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई और समयबद्ध निराकरण के लिए भेजा गया। मंत्री ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता और सरकार के बीच मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करें तथा आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ शासन तक पहुंचाएं। श्रीमती गौर ने भरोसा दिलाया कि सभी लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर उनका शीघ्र समाधान कराया जाएगा।

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना