,

Gwalior news: ग्वालियर को मिली देश के पहले Telecom Manufacturing Zone की सौगात, 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर

- Advertisement -
Ad imageAd image

सिंधिया और सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में हुआ ऐतिहासिक MoU

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में भारत सरकार के दूरसंचार विभाग और मध्य प्रदेश शासन के उद्योग विभाग के बीच ग्वालियर में देश के पहले Telecom Manufacturing Zone (TMZ) की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस परियोजना को आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया अभियान की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

350 एकड़ में विकसित होगा हाईटेक टेलीकॉम हब

ग्वालियर में करीब 350 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाला यह जोन अत्याधुनिक Plug-and-Play मॉडल पर आधारित होगा। यहां मोबाइल फोन, नेटवर्क उपकरण, फाइबर ऑप्टिक्स, सेमीकंडक्टर, 5G और 6G तकनीकों के अनुसंधान, डिजाइन, परीक्षण और विनिर्माण की सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी। परियोजना के प्रथम चरण के लिए केंद्र सरकार ने 500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की है।

₹9 हजार करोड़ निवेश और 10 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के माध्यम से प्रदेश में लगभग 9 हजार करोड़ रुपये के निवेश और 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित होने का अनुमान है। पहले चरण में ही डिक्सन टेक्नोलॉजीज, एचएफसीएल और तेजस नेटवर्क जैसी कंपनियां करीब 2 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेंगी, जिससे 4,500 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इससे ग्वालियर-चंबल क्षेत्र देश के प्रमुख औद्योगिक और निवेश केंद्रों में शामिल हो सकेगा।

Tiffin IED Recovered: पखांजूर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 4 टिफिन IED बरामद

Tiffin IED Recovered: छत्तीसगढ़ के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों

Gold Silver Price Today: सोना ₹1.43 लाख, चांदी ₹2.16 लाख के पार, जानें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) की ताजा मौद्रिक

PoK में हालात बेकाबू! मुजफ्फराबाद मार्च के बीच गोलीबारी का दावा, कई लोगों की मौत

PoK: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर

Ajinkya Rahane ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर किया संन्यास का ऐलान

Ajinkya Rahane: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज और टेस्ट क्रिकेट के

Salman Khan ने बेचा बांद्रा का फ्लैट, ₹3.5 करोड़ में हुई डील; जानिए अब कहां बनाएंगे नया आशियाना

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी प्रॉपर्टी को

Pickup Vehicle Accident: कोलिहा मार्ग पर अनियंत्रित पिकअप खेत में जा घुसी, बड़ा हादसा टला

Pickup Vehicle Accident: कोलिहा मार्ग पर गुरुवार को एक पिकअप वाहन अचानक