Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने किया नमन

- Advertisement -
Ad imageAd image
Kargil Vijay Diwas

Report: Avinash Shrivastva

Kargil Vijay Diwas कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को सासाराम में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। युवा आजाद क्लब के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को नमन किया।

Kargil Vijay Diwas माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

शहर के समाहरणालय परिसर स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए। इस दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। युवाओं ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के साहस, शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Kargil Vijay Diwas युवाओं ने शहीदों के बलिदान को किया याद

कार्यक्रम में युवा आजाद क्लब के अध्यक्ष अतेंद्र सिंह ने कहा कि कारगिल विजय दिवस देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष क्लब द्वारा यह आयोजन कर शहीदों को सम्मान दिया जाता है। इस अवसर पर शहर के युवाओं ने कारगिल के अमर वीरों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।

Read this: Election Commission : उपचुनाव की वोटिंग से पहले चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, दतिया से 14 पुलिस अधिकारी हटाए

Lucknow news: एसजीपीजीआई ने रचा इतिहास, 6 वर्षीय बच्ची की सफल रोबोटिक थायरॉयड सर्जरी

Report: Vandna Rawat Lucknow news:लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI)

CommonWealth Games 2026 : तीसरे दिन भारत की नजरें पदकों पर, मीराबाई चानू गोल्ड हैट्रिक के लिए तैयार

CommonWealth Games 2026 : स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स

Firing Incident: जमीन विवाद में चली गोली, किशोरी घायल; गांव में तनाव का माहौल

Report: Neha gupta Firing Incident जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत हल्दिया

Bhatapara Suspicious Death: भाटापारा में पुल के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Bhatapara Suspicious Death: छत्तीसगढ़ के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के सेमरिया (ब)

Hostel Inspection: ग्वालियर में छात्रावासों की व्यवस्थाओं पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने किया निरीक्षण

Report: Santosh Saravgee Hostel Inspection जिले में संचालित शासकीय छात्रावासों में विद्यार्थियों

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 26 जुलाई 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों