,

Gujarat Rain News: देशभर में बारिश का कहर: गुजरात में 5 मौतें, असम में बाढ़ से 61 की जान गई; MP, यूपी और राजस्थान में अलर्ट

cg-top-10-september-07/

Gujarat Rain News देश के कई राज्यों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों से 40 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। बारिश और बाढ़ से जुड़े हादसों में अब तक 5 लोगों की मौत की सूचना है। हालात को देखते हुए अहमदाबाद में स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

Gujarat Rain News असम में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित, मृतकों की संख्या 61 पहुंची

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 14 लोगों की मौत के बाद राज्य में बाढ़ और बारिश से मरने वालों की कुल संख्या 61 हो गई है। राज्य के 12 जिलों में लाखों लोग प्रभावित हैं और कई इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं। प्रशासन प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटा हुआ है।

Gujarat Rain News मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून का मजबूत सिस्टम सक्रिय है, जिसके चलते कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 35 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में भी लगातार वर्षा का दौर जारी है। राज्य के कई हिस्सों में पिछले दो सप्ताह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

वहीं राजस्थान में भी मानसून सक्रिय बना हुआ है। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

Gujarat Rain News अमरनाथ यात्रा फिर शुरू

मौसम में सुधार के बाद जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा को दोबारा शुरू कर दिया गया है। खराब मौसम और सुरक्षा कारणों से यात्रा कुछ समय के लिए प्रभावित हुई थी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Read this: भारत को Trump प्रशासन से बड़ी राहत, अमेरिकी बाजार में ज्यादातर भारतीय उत्पादों पर लगेगा अब सिर्फ 10% अतिरिक्त टैरिफ

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Mandsaur Fight Video : टांकेड़ा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चलने का VIDEO वायरल

Mandsaur Fight Video: मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के टांकेड़ा गांव

Gotmar Mela 2026: पांढुर्णा के गोटमार मेले में खूनी खेल, 438 से अधिक घायल

Gotmar Mela 2026 : मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में पारंपरिक गोटमार

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा, हसदेव नदी में नहाते समय 3 युवक डूबे

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा जिले के देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में बड़ा

MP Passenger Transport : आर्थिक विकास के साथ मिलेगा रोजगार,यात्री परिवहन के नए विजन पर मंथन

MP Passenger Transport : अत्याधुनिक, सुरक्षित, सुगम यात्री परिवहन,यात्री परिवहन के भविष्य

Raisen Jail Shooting: 9 दिन बाद सामने आया जिला जेल गोलीकांड का लाइव CCTV फुटेज

Raisen Jail Shooting : रायसेन जिला जेल में हुए गोलीकांड के करीब

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के हेलीपैड निर्माण पर उठे सवाल

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के आगमन के लिए बनाए गए

BHMS इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों की रैली आज, DM को सौंपेंगे ज्ञापन

रिपोर्ट- अंकित दुबे BHMS गाजीपुर के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,

Kerala Journalists UP Model: मीडिया संवाद में यूपी और केरल के पत्रकारों ने साझा किए अनुभव

Kerala Journalists UP Model लखनऊ में आयोजित एक विशेष मीडिया संवाद कार्यक्रम

Narcotics Case: 178 नशीले इंजेक्शन बरामदगी मामले में सप्लायर को 12 साल की सजा, 1 लाख जुर्माना

Narcotics Case: अंबिकापुर में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई के मामले में कोर्ट