Heavy Rainfall Gujarat: गुजरात में बारिश का कहर: कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, गांवों का संपर्क टूटा; स्कूल-कॉलेज बंद

- Advertisement -
Ad imageAd image
Heavy Rainfall Gujarat

Heavy Rainfall Gujarat गुजरात के दक्षिणी जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। वलसाड, नवसारी, नर्मदा, सूरत, तापी और डांग समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई गांवों का जिला मुख्यालयों से संपर्क टूट गया है, जबकि निचले इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

Heavy Rainfall Gujarat 1200 से अधिक लोगों का रेस्क्यू, NDRF-SDRF तैनात

बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं। अब तक करीब 1200 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि सूरत में 1500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। NDRF और SDRF की कई टीमें प्रभावित जिलों में तैनात हैं। भारतीय वायुसेना और कोस्ट गार्ड को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

Heavy Rainfall Gujarat सड़क, रेल और बिजली सेवाएं प्रभावित

भारी बारिश के कारण 300 से अधिक सड़कें अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं और 200 से ज्यादा सरकारी बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। वहीं मुंबई रूट की कई रेलगाड़ियों को रद्द या शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। अहमदाबाद में कुछ घंटों की बारिश के बाद प्रमुख सड़कों पर जलभराव देखने को मिला।

Heavy Rainfall Gujarat नर्मदा जिले में कल स्कूल-कॉलेज बंद

लगातार बारिश और सुरक्षा कारणों से नर्मदा जिला प्रशासन ने 24 जुलाई को जिले के सभी स्कूल, कॉलेज और आईटीआई संस्थान बंद रखने का निर्णय लिया है। प्रशासन ने नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील की है। विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रखने के लिए ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था की गई है।

Heavy Rainfall Gujarat पीएम मोदी और अमित शाह ने ली स्थिति की जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बातचीत कर हालात की जानकारी ली और केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राज्य सरकार को राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

Read this: CJP Protest: पुलिस कार्रवाई के विरोध में CJP का देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान, 24 जुलाई को हर जिले में प्रदर्शन की अपील

Sasaram News: सासाराम में BSAP जवान की गोली लगने से मौत, पुलिस बैरक में हुई घटना

Report: Avinash Shrivastva Sasaram News बिहार के रोहतास जिले के करबंदिया थाना

Political Crisis Bangladesh: बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों का हवाला

Political Crisis Bangladesh बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपने निर्धारित कार्यकाल

Himachal Pradesh Accident: हिमाचल में बड़ा हादसा: टाटा सूमो पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Himachal Pradesh Accident हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में पांगी-उदयपुर सड़क मार्ग

Balrampur Elephant Movement: बलरामपुर में छह हाथियों का दल सक्रिय, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Balrampur Elephant Movement: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में

Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान मैच पर बड़ा अपडेट, जानिए कब हो सकती है टक्कर

Asian Games 2026 के क्रिकेट मुकाबलों का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया

फैंस को बड़ा झटका! ‘Ramayana’ का ट्रेलर 24 जुलाई को नहीं होगा रिलीज, सामने आई वजह

Ramayana: नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर 24 जुलाई को

Jantar Mantar हिंसा में ACP पर हमला, BJP नेता ने वीडियो किया शेयर

Jantar Mantar: नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान

UNSC में भारत ने PoK का उठाया मुद्दा; कहा- जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग

UNSC: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में एक बार फिर भारत ने

Trump ने सऊदी अरब के सामने रखी नई शर्त, न्यूक्लियर डील के लिए इजरायल से रिश्ते सामान्य करना होगा जरूरी

Trump: अमेरिका और सऊदी अरब के बीच प्रस्तावित सिविलियन न्यूक्लियर प्रोग्राम समझौते

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. रायपुर में कांग्रेस का

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मुंबई रूट पर भारी

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 24 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए