,

Parliament Monsoon Session : मॉनसून सत्र का आगाज, सदन में तमाम दिग्गज एक साथ, हंगामे से शुरुआत

Monsoon Session 2026: हंगामे के साथ शुरू हुआ संसद का मानसून सत्र, NEET और राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विपक्ष का प्रदर्शन

by: rakhi verma

Parliament Monsoon Session : दिल्ली, संसद का मॉनसून सत्र भारी हंगामे और विरोध-प्रदर्शन के साथ शुरू हुआ। विपक्ष ने नीट पेपर लीक और राम मंदिर में चढ़ावा चोरी जैसे मुद्दों पर चर्चा की मांग की। जिसके चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बार-बार स्थगित हुई और कोई भी नया बिल पास नहीं हो सका। सत्र के दौरान सरकार का लक्ष्य कुल 7 नए बिल पास कराने का है लेकिन बढ़ते गतिरोध के चलते सदन की कार्रवाई बार बार स्थगित हुई…ऐसे में क्या सत्र के दौरान मुद्दों पर सार्थक चर्चा हो पायेगी या शोर शराबे के चलते पूरा सत्र ऐसे ही निकल जायेगा ये बड़ा सवाल है |

Parliament Monsoon Session : संसद में गतिरोध, चढ़ावा चोरी, NEET पर प्रतिरोध

संसद का मॉनसून सत्र भारी हंगामे और गतिरोध के साथ शुरू हुआ है。25 दिन चलने वाला मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक प्रस्तावित है, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा की कुल 19 बैठकें आयोजित की जाएंगी | संसद सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी दलों से सकारात्मक रवैया अपनाने और सदन में सार्थक चर्चा करने की अपील की थी पीएम ने कहा- मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों प्रो-एक्टिव हों तो बहुत ही प्रोडक्टिव होते हैं। संसद में तर्क के साथ चर्चा होनी चाहिए |

Parliament Monsoon Session : संसद के बाहर पीएम मोदी 4 बड़ी बातें

Parliament Monsoon Session : संसद में सार्थक चर्चा जरूरी
• संसद में सार्थक चर्चा होना, मिलजुलकर देश को आगे ले जाने की चर्चा होना आज के वक्त की मांग है
• तर्क-तथ्य के साथ सदन की चर्चा को मजबूत किया जाए, हर आवाज को सम्मान मिले
• मैं सभी सांसदों को सदन में चर्चा के लिए निमंत्रण देता हूं

Parliament Monsoon Session : देश में पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू


• पिछले दिनों राजस्थान में सबसे बड़ी रिफाइनरी देश को समर्पित की गई
• कुछ दिन पहले ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन शुरू की
• दुनिया के कुछ देशों में ही ये ट्रेन चल रही है, भारत की ये ट्रेन सबसे ताकतवर और सबसे लंबी है

Parliament Monsoon Session : संकट के बीच भारत मजबूत रहा


• लगातार कहीं न कहीं विपरीत स्थितियां बनती रही हैं, पश्चिम एशिया का युद्ध संकट का कारण रहा
• पेट्रोल, डीजल, फर्टिलाइजर्स का संकट आया, लेकिन भारत 7.7% की विकास दर बढ़ने वाला देश रहा

Parliament Monsoon Session : मानसून हो या सत्र, प्रोडक्टिव रहें


• मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों प्रो-एक्टिव हों तो बहुत ही प्रोडक्टिव होते हैं
• इससे देश का कल्याण होता है, इसलिए हम यही प्रार्थना करते हैं
• मानसून और मानसून सत्र प्रोडक्टिव रहे

इधर पीएम मोदी की अपील थी उधर सत्र के पहले ही दिन विपक्षी सांसदों ने नीट (NEET) पेपर लीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया| जिसके कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को कई बार स्थगित करना पड़ा…

सदन में विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पेश किया। लोकसभा में सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन विधेयक में जजों की स्वीकृत संख्या 34 से बढ़ाकर 38 (मुख्य न्यायाधीश सहित) की जाएगी। यह बिल मई में जारी ऑर्डिनेंस की जगह लेगा। ऑर्डिनेंस लागू होने के बाद बढ़ी हुई स्वीकृत संख्या के आधार पर सुप्रीम कोर्ट में 5 नए जज नियुक्त किए जा चुके हैं।

कुल मिलकर मानसून सत्र की शुरुआत हंगामेदार रही… विपक्ष के पास सरकार को घेरने के लिए नीट और राम मंदिर चंदा चोरी का बड़ा मामला है और वो इस ऐसे ही नहीं जाने देना चाहता… उधर सत्र के दौरान सरकार का लक्ष्य कुल 7 नए बिल पास कराने का है..ऐसे में क्या मानसून सत्र में सार्थक चर्चा हो पायेगी या पूरा सत्र हंगामे की भेंट ही चढ़ जायेगा ? ये देखने वाली बात होगी |

Parliament Monsoon Session : ऑर्डिनेंस क्या होता है

जब संसद का सत्र नहीं चल रहा होता, तब सरकार तत्काल कानून बनाने के लिए ऑर्डिनेंस या अध्यादेश जारी कर सकती है। लेकिन संसद का सत्र शुरू होने के बाद उसे 6 सप्ताह (42 दिन) के भीतर दोनों सदनों से पारित कराना जरूरी होता है, अन्यथा ऑर्डिनेंस अपने आप ही समाप्त माना जाता है।

ये भी जानिए : UP Bulldozer Action : टूटेगा आजम का ‘जौहर’, चलेगा ‘बाबा’ का बुलडोजर, 15 दिन का नोटिस, फिर एक्शन

TMC के नाम और चुनाव चिह्न पर रोक से राहुल गांधी नाराज, EC पर लगाए गंभीर आरोप

TMC: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

Asian Games में भारत की शानदार जीत, जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Asian Games: एशियन गेम्स महिला क्रिकेट में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन

Moody’s ने बढ़ाया भारत की विकास दर का अनुमान, FY27 में 7% GDP ग्रोथ की उम्मीद

BY: Yoganand Shrivastva Moody’s वैश्विक स्तर पर जारी भू-राजनीतिक तनाव और मध्य

Child Passport Rules: बच्चों के पासपोर्ट नियमों में बड़ा बदलाव, अब 5 साल होगी वैधता

BY: Yoganand Shrivastva Child Passport Rules पासपोर्ट से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में 21 सितंबर

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 18 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन मेष से मीन

Kanker NIA Court: 2019 के हत्या-अपहरण मामले में आरोपी को उम्रकैद, NIA कोर्ट ने सुनाया फैसला

Kanker NIA Court: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर स्थित विशेष NIA

PM Modi Birthday: दुर्ग पुलिस लाइन में सवा लाख दीपों से बनाया भारत का मानचित्र

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन

Tohana Free Eye Checkup Camp: पीएम मोदी के जन्मदिन पर गांव विदाई खेड़ा में लगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

Tohana Free Eye Checkup Camp: टोहाना, फतेहाबाद, हरियाणा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के

PM Modi Birthday: 21 हजार दीपों से जगमगाया राजिम का त्रिवेणी संगम, हुई महानदी आरती

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर