रिपोर्ट: अजीत कुमार ठाकुर
Suspicious Death बिहार के सुपौल जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मछली पकड़ने के लिए घर से निकला 25 वर्षीय युवक अगले दिन धान के खेत में मृत अवस्था में मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Suspicious Death मछली पकड़ने गया था युवक, सुबह खेत में मिला शव
मामला सुपौल सदर थाना क्षेत्र के चैनसिंहपट्टी वार्ड नंबर-2 का है। मृतक की पहचान नथनी सादा के 25 वर्षीय पुत्र डोमा सादा के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, डोमा सादा गुरुवार रात मछली पकड़ने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिवार और ग्रामीणों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
शुक्रवार सुबह धान रोपने के लिए खेत पहुंची महिलाओं ने चउर में एक युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। पास जाकर पहचान करने पर वह डोमा सादा निकला। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
Suspicious Death पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
Suspicious Death परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
डोमा सादा परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। अचानक हुई मौत से परिवार सदमे में है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
बाइट – राम सेवक रावत, थानाध्यक्ष, सदर थाना
“शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।”





