Ram Temple: राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर दंतेवाड़ा में कांग्रेस का हमला, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ram Temple

Ram Temple: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में नारायणपुर के पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा और चढ़ावा मामले को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है, इसलिए पूरे प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

Ram Temple: प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से जवाब की मांग

पत्रकार वार्ता में चंदन कश्यप ने कहा कि भगवान राम करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे और चढ़ावे में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मुद्दे पर जवाब देने की मांग की।

READ ALSO: Sleemanabad Tunne : नर्मदा के अमृत जल से विंध्य की प्यास बुझाने वाला इंजीनियरिंग चमत्कार

Ram Temple: फॉरेंसिक ऑडिट और जवाबदेही तय करने की मांग

कांग्रेस ने मांग की कि पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच कराई जाए, कथित दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, चंदे और चढ़ावे का फॉरेंसिक ऑडिट कराया जाए तथा संबंधित ट्रस्ट की जवाबदेही तय की जाए। इस पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शकील रिज़वी, छविंद्र कर्मा, तूलिका कर्मा सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Sevagram Issue : नवा रायपुर सेवाग्राम मुद्दे पर भूपेश बघेल और अजय चंद्राकर में तीखी नोकझोंक

Sevagram Issue : छत्तीसगढ़ विधानसभा में नवा रायपुर सेवाग्राम परियोजना को लेकर

Sleemanabad Tunne : नर्मदा के अमृत जल से विंध्य की प्यास बुझाने वाला इंजीनियरिंग चमत्कार

Sleemanabad Tunne : मध्यप्रदेश की बरगी व्यपवर्तन परियोजना केवल एक सिंचाई परियोजना