Isa Ahmad
Pithora Jagannath Rath Yatra: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का महापर्व भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा आज से शुरू हो गई। मंदिर चौक स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा भव्य रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकले। रथयात्रा के दर्शन के लिए पिथौरा सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और पूरे शहर में “जय जगन्नाथ” के जयघोष गूंज उठे।
Pithora Jagannath Rath Yatra: रथयात्रा का विशेष धार्मिक महत्व
सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार, ओडिशा के पुरी की विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथयात्रा की तर्ज पर पिथौरा में भी वर्षों से यह परंपरा निभाई जा रही है। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद रथयात्रा निकाली जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान के दर्शन और श्रद्धापूर्वक प्रार्थना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
READ ALSO: Sleemanabad Tunne : नर्मदा के अमृत जल से विंध्य की प्यास बुझाने वाला इंजीनियरिंग चमत्कार
Pithora Jagannath Rath Yatra: मीना बाजार बना आकर्षण का केंद्र
रथयात्रा के साथ पिथौरा शहर में सजा मीना बाजार भी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बड़ी संख्या में परिवार अपने बच्चों के साथ मेले का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और उत्सव का यह संगम 24 जुलाई तक जारी रहेगा, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है।





