,

Firozabad Naali Dispute Stones Pelting: फिरोजाबाद में नाली के पानी को लेकर खूनी संघर्ष: पड़ोसियों के बीच जमकर चले पत्थर, लाइव वीडियो वायरल

Firozabad Naali Dispute Stones Pelting

रिपोर्ट – प्रेमपाल सिंह

Firozabad Naali Dispute Stones Pelting उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ नाली के पानी के निकास जैसी मामूली बात पर दो पड़ोसी पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर पथराव शुरू हो गया। इस हिंसक झड़प का एक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Firozabad Naali Dispute Stones Pelting सिकंदरपुर गांव में नाली के विवाद ने लिया हिंसक रूप

Firozabad Naali Dispute Stones Pelting यह पूरा बवाल फिरोजाबाद जिले के थाना एका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिकंदरपुर का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पड़ोसियों के बीच काफी समय से नाली के पानी के बहाव को लेकर असंतोष था। रविवार को इसी बात पर दोनों पक्षों में पहले तीखी बहस हुई, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लाठी-डंडों से लैस कुछ लोग एक घर को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ पत्थरबाजी कर रहे हैं।

Firozabad Naali Dispute Stones Pelting पथराव में कई लोग घायल, गांव में अफरातफरी का माहौल

बीच सड़क पर हुए इस खुले उपद्रव और पथराव के कारण इलाके में हड़कंप मच गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में छिप गए। इस अचानक हुए हमले में दोनों पक्षों के लगभग 2 से 3 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

Firozabad Naali Dispute Stones Pelting वीडियो के आधार पर हुड़दंगियों को चिन्हित कर रही है पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही थाना एका पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने वायरल वीडियो को अपने कब्जे में ले लिया है और फुटेज के आधार पर पत्थरबाजी करने वाले हुड़दंगियों की पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 5 अक्टूबर 2026, सोमवार का दिन सभी 12 राशियों…

Political Debate : डिबेट की चुनौती पर तकरार, राहुल-शाह में आर-पार !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Political Debate नई दिल्ली, देश की राजनीति में अब…

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजाए जाएंगे 30 लाख दीप

Ayodhya Deepotsav: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में रामनगरी में आयोजित होने…