,

Sports Quota Recruitment: मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, पुलिस में खेल कोटे से सीधी भर्ती फिर शुरू

- Advertisement -
Ad imageAd image
sports-quota-recruitment

By: Mahesh Nautiyal

Sports Quota Recruitment: मध्य प्रदेश की Mohan Yadav सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उनके उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को बड़ी सौगात देते हुए पुलिस विभाग में खेल कोटे से सीधी भर्ती प्रक्रिया को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।

Sports Quota Recruitment: हर साल 60 पदों पर होगी नियुक्ति, उप निरीक्षक और आरक्षक पद भी शामिल

मुख्यमंत्री के निर्देश पर गृह विभाग ने ‘मध्यप्रदेश पुलिस उत्कृष्ट खिलाड़ियों की नियुक्ति नियम, 2021’ में महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं। नई व्यवस्था के तहत अब हर वर्ष पुलिस विभाग में खेल कोटे से कुल 60 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इनमें उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) के 10 पद और आरक्षक (कांस्टेबल) के 50 पद शामिल हैं।

Sports Quota Recruitment: ओलम्पिक, एशियाई खेल और विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ी भी होंगे पात्र

संशोधित नियमों के अनुसार अब केवल पदक विजेता ही नहीं, बल्कि Olympic Games, Asian Games, Commonwealth Games, विश्व कप और विश्व चैम्पियनशिप जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ी भी सीधी भर्ती के लिए पात्र होंगे। इससे अधिक संख्या में खिलाड़ियों को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपने ही राज्य में सम्मानजनक रोजगार प्राप्त होगा और वे नौकरी के साथ-साथ खेल प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं की तैयारी भी जारी रख सकेंगे। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया अब नियमित रूप से हर साल आयोजित की जाएगी।

read also: Chanakya Niti : पुराने से पुराने दुश्मन को कैसे जीतें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं ये खास तरीके

Sports Quota Recruitment: सरकार का मानना है कि पात्रता के दायरे के विस्तार और चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए जाने से योग्य खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह पहल प्रदेश में खेल संस्कृति को नई दिशा देगी और युवाओं को खेलों के प्रति अधिक प्रेरित करेगी।

खेल जगत से जुड़े लोगों ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे खिलाड़ियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, 9 अगस्त को मीणा हाईकोर्ट में गूंजेगा आदिवासी एकता का संदेश, तैयारियां तेज

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, जमवारामगढ़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आगामी