,

CM Yoga Appeal : मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान

CM Yoga Appeal : 14 जून को योग के ल‍िए विशेष ऑनलाइन सत्र का आयोजन

CM Yoga Appeal : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों के नाम एक विशेष संदेश जारी किया है। सीएम ने विकसित भारत और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सभी नागरिकों से योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आग्रह किया है। इसी कड़ी में आयुष मंत्रालय द्वारा 14 जून को एक विशेष ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जुड़कर नागरिक विश्व रिकॉर्ड का हिस्सा बन सकते हैं।

CM Yoga Appeal

BJP Candidates Elected Unopposed : एमपी से बीजेपी के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, मीनाक्षी नटराजन विवाद के बीच मिला जीत का प्रमाण पत्र

CM Yoga Appeal : पीएम मोदी ने योग को बनाया वैश्विक जन-आंदोलन : डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की एक अमूल्य धरोहर है। आज इसी धरोहर ने पूरी दुनिया को स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की राह दिखाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व के कारण ही आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक वैश्विक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है।

CM Yoga Appeal : 14 जून को सुबह 6:30 बजे से शुरू होगा स्पेशल सेशन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 7वें काउंटडाउन के मौके पर भारत सरकार का आयुष मंत्रालय एक विशेष पहल करने जा रहा है। 14 जून 2026 को सुबह 6:30 बजे से 7:35 बजे तक एक विशेष ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किया जाएगा। इस बेहद महत्वपूर्ण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के कोने-कोने से अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ना और एक निरोग समाज की स्थापना करना है।

CM Yoga Appeal : रजिस्ट्रेशन के लिए जारी हुआ टोल-फ्री नंबर

इस ऐतिहासिक ऑनलाइन योग सत्र से जुड़ना बेहद आसान है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक टोल-फ्री नंबर जारी किया गया है।

कैसे करें पंजीयन : नागरिक अपने मोबाइल से टोल-फ्री नंबर 18003157008 पर एक मिस कॉल देकर इस सत्र के लिए अपना रजिस्ट्रेशन आसानी से करा सकते हैं।

CM Yoga Appeal : ‘घर-घर योग-हर व्यक्ति निरोग’ के संकल्प से बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

सीएम डॉ. यादव ने मध्य प्रदेश के युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, विद्यार्थियों, शासकीय कर्मचारियों और सामाजिक संगठनों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आइए, हम सब मिलकर ‘घर-घर योग-हर व्यक्ति निरोग’ के संकल्प को साकार करें। इस ऑनलाइन सत्र के जरिए हर घर योग का ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं और स्वस्थ मध्य प्रदेश के साथ-साथ विकसित भारत के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

MP Rajya Sabha Election : भाजपा के तीनों प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण-पत्र,सुप्रीम कोर्ट से लेकर राष्ट्रपति की चौखट तक कांग्रेस

Jamtara Cyber Crime: जामताड़ा में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Cyber Crime जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ…

Kolhan Contractors Association: कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ ने परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ से की मुलाकात, निर्माण कार्यों की समस्याएं उठाईं

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Kolhan Contractors Association कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ के प्रतिनिधिमंडल ने…

Yogi Adityanath: अयोध्या में जलने वाला एक-एक दीप पूरे यूपी की समृद्धि और विकास का प्रतीक : सीएम योगी

Yogi Adityanath मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में प्रज्ज्वलित होने…

चिरंजीवी और Ram Charan ने अमित शाह से की मुलाकात, AI और डीपफेक के बढ़ते खतरे पर हुई चर्चा

Ram Charan: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी और उनके बेटे अभिनेता राम…