Weather Yellow Alert : छत्तीसगढ़ के 18 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Weather Yellow Alert : 30-40 KMPH की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना

Weather Yellow Alert : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, रायपुर और दुर्ग संभाग समेत प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 3 घंटे मौसम बेहद खराब रहने की आशंका है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी तेज हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात (बिजली गिरने) की भी चेतावनी दी गई है।

Weather Yellow Alert : रायपुर-दुर्ग और बिलासपुर समेत इन जिलों में अलर्ट जारी

Weather Yellow Alert

मौसम विभाग ने जिन प्रमुख जिलों के लिए चेतावनी जारी की है, उनमें राजधानी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और राजनांदगांव शामिल हैं। इन क्षेत्रों में दोपहर बाद से ही बादलों का डेरा शुरू हो गया है और कई जगहों पर ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी का दौर भी शुरू हो चुका है। इस बदलाव से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से फौरी राहत तो मिली है, लेकिन आंधी-तूफान को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट मोड पर रहने को कहा है।

Weather Yellow Alert : मौसम विभाग ने जारी की गाइडलाइन: सुरक्षित स्थानों पर रहें लोग

मौसम में आए इस अचानक बदलाव को देखते हुए मौसम केंद्र ने आम जनता के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है :-

पेड़ों के नीचे न लें शरण : तेज आंधी के कारण पेड़ों के टूटने या गिरने का खतरा रहता है, इसलिए वाहन या स्वयं पेड़ों के नीचे खड़े न हों।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूरी : गरज-चमक और आसमानी बिजली कड़कने के दौरान घरों में टीवी, फ्रिज जैसे बिजली के उपकरणों को बंद कर दें।

खुले स्थानों पर जाने से बचें : अगले कुछ घंटों तक यदि बहुत जरूरी न हो, तो खुले मैदानों, कच्चे मकानों या डैमेज हो सकने वाले साइनबोर्ड्स के आसपास न जाएं।

Weather Yellow Alert : अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही रह सकता है मौसम

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी प्रणालियों के सक्रिय होने के कारण छत्तीसगढ़ के मौसम में यह उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अगले 3 घंटों के भीतर कई जिलों में तेज बौछारें पड़ने से जलभराव और विजिबिलिटी (दृश्यता) कम होने की समस्या भी आ सकती है। वाहन चालकों को भी आंधी के दौरान संभलकर गाड़ी चलाने की हिदायत दी गई है।

Asian Games 2026 ट्रायल्स में उतरीं विनेश फोगाट, सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद बढ़ी उम्मीदें

Asian Games 2026: भारतीय महिला कुश्ती की दिग्गज खिलाड़ी विनेश फोगाट शनिवार