,

Dhinchak Pooja ने रचाई शादी, वायरल तस्वीरों पर बोलीं- ये कोई प्रमोशनल ड्रामा नहीं

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/dhinchak-pooja-marriage/

Dhinchak Pooja: सेल्फी मैंने ले ली आज’ और ‘दिलों का शूटर’ जैसे गानों से इंटरनेट पर चर्चा में आईं पूजा जैन उर्फ ढिंचैक पूजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका नया गाना नहीं, बल्कि उनकी शादी है। पूजा ने 27 मई को अपनी शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए, जिसके बाद इंटरनेट पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

Dhinchak Pooja: लोगों को लगा नया म्यूजिक वीडियो

शादी की तस्वीरें सामने आते ही कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं, लेकिन कुछ यूजर्स को यह सब किसी नए म्यूजिक वीडियो या प्रमोशनल कैंपेन का हिस्सा लगा। सोशल media पर कई तरह के रिएक्शन देखने को मिले, जिसके बाद ढिंचैक पूजा ने खुद सामने आकर शादी को लेकर चल रही अटकलों पर जवाब दिया।

Dhinchak Pooja ने कहा- सच में शादी की है

View this post on Instagram

A post shared by Dhinchak Pooja (@dhinchakofficial)

एक बातचीत के दौरान ढिंचैक पूजा ने साफ किया कि उनकी शादी पूरी तरह असली है और इसका किसी प्रमोशन से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सच में शादी कर ली है और यह कोई शूट या म्यूजिक वीडियो नहीं है।

पूजा ने कहा कि लोग शायद उनके अलग अंदाज की वजह से कन्फ्यूज हो गए, लेकिन उनकी शादी वास्तविक है और उन्होंने अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू कर दिया है।

Dhinchak Pooja: ऑनलाइन हुई थी दोनों की मुलाकात

ढिंचैक पूजा ने बताया कि उनकी मुलाकात उनके पति यवान से ऑनलाइन हुई थी। कुछ समय तक दोनों ने एक-दूसरे को जाना और फिर परिवार की सहमति से शादी करने का फैसला लिया।

उन्होंने कहा कि उनकी शादी को कुछ समय हो चुका है और दोनों ने बेहद निजी तरीके से इस नए रिश्ते की शुरुआत की है। पूजा के मुताबिक, परिवार की मौजूदगी में बेहद सीमित लोगों के बीच शादी समारोह आयोजित किया गया था।

Dhinchak Pooja: पति का चेहरा छिपाने की बताई वजह

शादी की तस्वीरों और वीडियो में पूजा के पति का चेहरा नजर नहीं आया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई। इस पर ढिंचैक पूजा ने कहा कि वह फिलहाल अपने पति की पहचान सार्वजनिक करने में सहज महसूस नहीं कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि पहले दोनों इस बात को लेकर असमंजस में थे कि शादी की तस्वीरें शेयर करनी चाहिए या नहीं। बाद में उन्होंने अपने फैंस के साथ जिंदगी के इस खास पल को साझा करने का फैसला किया।

Dhinchak Pooja: पति भी हैं सिंगर

पूजा ने बातचीत में बताया कि उनके पति भी सिंगर हैं और उन्हें उनका संगीत काफी पसंद है। उन्होंने कहा कि अब तक दोनों ने साथ में कोई प्रोजेक्ट नहीं किया है, लेकिन भविष्य में साथ काम करने की संभावना जरूर है।

उन्होंने अपने पति को बेहद अच्छा इंसान बताते हुए कहा कि दोनों के बीच काफी अच्छी समझ और बॉन्डिंग है।

Dhinchak Pooja: ‘शादी मैंने कर ली आज’ गाने पर दिया मजेदार जवाब

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में पूजा को नया गाना ‘शादी मैंने कर ली आज’ बनाने की सलाह भी दी। इस पर ढिंचैक पूजा ने हंसते हुए कहा कि अगर लोग ऐसा चाहते हैं तो वह इस टाइटल पर गाना जरूर बना सकती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Dhinchak Pooja (@dhinchakofficial)

उनके इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर लोगों के मजेदार रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

Dhinchak Pooja: बिग बॉस से भी बटोर चुकी हैं सुर्खियां

ढिंचैक पूजा केवल अपने वायरल गानों की वजह से ही नहीं, बल्कि रियलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ में हिस्सा लेने के बाद भी काफी चर्चा में रही थीं। सोशल मीडिया पर उनका अलग अंदाज और अनोखा कंटेंट उन्हें लगातार सुर्खियों में बनाए रखता है।

read also: NEET Re Exam की सुरक्षा में एयरफोर्स की एंट्री संभव, पीएम मोदी खुद रख रहे नजर

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में इंटरनेशनल स्विमिंग कोच

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. IGKV पेपर लीक के बाद

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में इंटरनेशनल स्विमिंग कोच

Chanakya Niti: धोखेबाज़ पार्टनर हो या झूठा दोस्त, इन 6 संकेतों से सामने आ जाएगा सच

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, रिश्तों

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र