,

Chitrakoot  चित्रकूट की हाईटेक गौशाला: भीषण गर्मी में 1300 गौवंशों के लिए लगे ‘शॉवर’, इंसानों की तरह ठंडे पानी से कराया जा रहा स्नान

Chitrakoot 

Report: Ratan patel

Chitrakoot  : उत्तर भारत में जारी भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से जहां आम इंसान बेहाल हैं, वहीं धर्म नगरी चित्रकूट से जीव दया की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। यहाँ स्थित एक आधुनिक गौशाला में रहने वाले गौवंशों की देखभाल किसी मूक पशु की तरह नहीं, बल्कि परिवार के सदस्यों की तरह की जा रही है। सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा संचालित इस हाईटेक गौशाला में तपती गर्मी और लू से गायों को बचाने के लिए जो अनोखे इंतजाम किए गए हैं, वे इन दिनों देश भर में चर्चा और आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

Chitrakoot  अत्याधुनिक शॉवर सिस्टम से मिल रही उमस और लू से राहत

Chitrakoot चित्रकूट की इस अनूठी गौशाला में करीब 1300 गौवंश रह रहे हैं। इन्हें कड़कती धूप और उमस भरे मौसम से बचाने के लिए परिसर में अत्याधुनिक ‘शॉवर सिस्टम’ लगाया गया है। इंसानों के बाथरुम की तर्ज पर बने इस सिस्टम के जरिए गायों को समय-समय पर ठंडे पानी की बौछारों से नहलाया जाता है। इस शीतल स्नान से गौवंश को तेज धूप से तुरंत राहत मिलती है और वे काफी आराम महसूस करते हैं।

Chitrakoot  टीन शेड, पंखे और दोपहर में खास सुरक्षा चक्र

गौशाला में सिर्फ नहाने की ही नहीं, बल्कि उत्तम रहन-सहन की भी व्यवस्था है। सभी गायों के लिए बड़े-बड़े टीन शेड बनाए गए हैं ताकि सीधी धूप उन पर न पड़े। शेड के नीचे ठंडी हवा के लिए बड़े पंखे लगाए गए हैं। ट्रस्ट की अध्यक्ष ऊषा जैन ने बताया कि सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक, जब पारा अपने चरम पर होता है, तब सभी गौवंशों को अनिवार्य रूप से इन पंखों और शेड के नीचे सुरक्षित रखा जाता है। इसके अलावा, चौबीसों घंटे पीने के साफ और ठंडे पानी की उत्तम व्यवस्था की गई है।

Chitrakoot  स्वर्गीय पद्मश्री डॉ. वीके जैन की प्रेरणा से 30 वर्षों से जारी है सेवा

सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के निदेशक डॉ. इलेश जैन ने बताया कि सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट पिछले तीन दशकों (30 वर्षों) से लगातार नि:स्वार्थ भाव से गौसेवा के कार्य में जुटा हुआ है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के पूर्व डायरेक्टर व स्वर्गीय पद्मश्री डॉ. वीके जैन ने अपने जीवनकाल में गौसेवा को सर्वोपरि माना था। आज उन्हीं की दिखाई राह और प्रेरणा से ट्रस्ट हर साल गायों के लिए नई-नई आधुनिक सुविधाएं विकसित कर रहा है ताकि गौमाताओं को किसी भी मौसम में कोई कष्ट न हो।

Read this: Bijnor CJP : बिजनौर में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की पोस्ट से मचा बवाल, यूपी पुलिस का सिपाही चर्चा में

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी

Jamtara News: जामताड़ा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक

Abhishek Sharma के जन्मदिन पर युवराज सिंह का अनोखा अंदाज, गुरु ने शिष्य से लिए ऐसे वादे कि वीडियो हो गया वायरल

Abhishek Sharma: भारतीय क्रिकेट के युवा और आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा

Krishna Janmabhoomi: जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, ‘लाला’ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Krishna Janmabhoomi श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

Janmashtami Celebration: बाल गोपाल संग झूमे सीएम मोहन यादव, जन्माष्टमी पर फोड़ी मटकी, खिलाई माखन-मिश्री

Janmashtami Celebration श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास भक्तिमय माहौल में

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

CM Yogi Adityanath उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

IAF Exercise: 17 दिन के युद्धाभ्यास से बढ़ी हलचल, भारतीय वायुसेना की तैयारी पर दुनिया की नजर

BY: Yoganand Shrivastva राजस्थान सेक्टर में होगा व्यापक सैन्य अभ्यासIAF Exercise भारतीय