Congress Protest कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में ज्ञापन सौंपा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Congress Protest Kurukshetra : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर निकाला रोष मार्च

REPORT : GURDEEP SINGH GUJRAL

Congress Protest Kurukshetra : कुरुक्षेत्र में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में लघु सचिवालय तक रोष मार्च निकाला। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा गया। इस मौके पर थानेसर से विधायक रामकरण काला, पिहोवा से विधायक मनदीप सिंह चट्ठा, जिला अध्यक्ष मेवा सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि लगातार पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं के रद्द होने से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

Congress Protest Kurukshetra : युवाओं और आम जनता पर बढ़ते दबाव पर जताई चिंता

कांग्रेस नेताओं ने महंगाई और ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में लगातार वृद्धि आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री ने कोई खुली पत्रकार वार्ता नहीं की और भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों की जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजगार के मुद्दे पर सरकार विफल रही है, केवल कच्ची नौकरियों की ओर युवाओं को धकेला जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने यह भी चेतावनी दी कि जनता की आवाज उठाने का संघर्ष जारी रहेगा और युवाओं के हित में सभी कानूनी एवं लोकतांत्रिक कदम उठाए जाएंगे।

Cooperative Farming: सहकारिता से किसानों की आय बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Cooperative Farming: सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को बहुआयामी सहकारिता अपनाने का

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: जामताड़ा में श्रद्धा के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया राष्ट्रसेवा

Raipur Medical College: रायपुर मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी सौगात, 103 करोड़ की लागत से बनेगा कैंसर भवन और 200 सीटर छात्रावास

Raipur Medical College: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भूमिपूजन, स्वास्थ्य सुविधाओं