,

Pehowa Tyre Shop Fire : पिहोवा में टायर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

- Advertisement -
Ad imageAd image

REPORT : GURDEEP SINGH GUJRAL

Pehowa Tyre Shop Fire : मां सरस्वती टायर्स में लगी भीषण आग

Pehowa Tyre Shop Fire : हरियाणा के पिहोवा में स्थित मां सरस्वती टायर्स की दुकान में मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। देखते ही देखते आग ने दुकान के ग्राउंड फ्लोर को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद नीचे की आग पर काबू पाया, लेकिन फर्स्ट फ्लोर पर देर शाम तक आग बुझाने का काम जारी रहा।

Pehowa Tyre Shop Fire : आग लगने के कारणों की जांच शुरू

घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। दुकान में रखे टायर और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। आग इतनी भयंकर थी कि दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देता रहा। मौके पर पहुंचे सिटी थाना प्रभारी सुनील कुमार वत्स ने बताया कि दमकल विभाग की टीम लगातार राहत कार्य में जुटी हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा