,

Bhilai Car Accident : भिलाई सड़क हादसे में 2 की मौत, तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर

REPORT VISHNU GAUTAM

Bhilai Car Accident : नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा

Bhilai Car Accident : भिलाई में रविवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा दुर्ग जिले के चंद्रा मौर्या टॉकीज चौक स्थित नेशनल हाईवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

Bhilai Car Accident

Bhilai Car Accident : स्कूटी के उड़ गए परखच्चे

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 2 से 2:30 बजे के बीच स्कूटी सवार युवक अंडरब्रिज से निकलकर हाईवे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दुर्ग की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने चौक पार करते समय स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में मनोहर (35) और नूर खान (15) की मौके पर मौत हो गई, जबकि सलीम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bhilai Car Accident : चालक हिरासत में, नशे की आशंका


हादसे में कार चालक भी घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपी चालक सागर जायसवाल को हिरासत में ले लिया है। तलाशी के दौरान कार से इंजेक्शन और सिरिंज बरामद होने के बाद चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है।

Bhilai Car Accident : सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि कार चालक ने सिग्नल क्रॉस कर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी सवारों को टक्कर मारी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…