Horoscope: जानें आज का राशिफल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/horoscope-17-may-2026/

Horoscope: 17 मई 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। पंचांग के अनुसार रात 09:41 बजे तक प्रतिपदा तिथि रहेगी, जिसके बाद द्वितीया तिथि प्रारंभ होगी। वहीं दोपहर 02:32 बजे तक कृतिका नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, इसके बाद शुभ रोहिणी नक्षत्र शुरू हो जाएगा।

ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति के कारण कल कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार शंख, शोभन, बुधादित्य, रूचक, अतिगंड, वाशि और सुनफा योग का महासंयोग बन रहा है। विशेष रूप से मेष, कर्क, तुला और मकर राशि के जातकों को रूचक योग का लाभ मिलने की संभावना है।

शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

रविवार को चंद्रमा पूरे दिन वृषभ राशि में गोचर करेंगे, जिससे कई राशियों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

शुभ कार्यों के लिए दो विशेष मुहूर्त बताए गए हैं। पहला सुबह 10:15 बजे से 12:15 बजे तक लाभ-अमृत चौघड़िया और दूसरा दोपहर 02:00 बजे से 03:00 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा।

हालांकि शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक राहुकाल रहेगा, इसलिए इस दौरान महत्वपूर्ण कार्यों से बचने की सलाह दी गई है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए दिन मानसिक उलझनों से भरा रह सकता है। परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने के बावजूद किसी सदस्य की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

व्यापार के सिलसिले में छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं। विदेश जाने की योजना बना रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। आर्थिक मामलों में किसी को धन उधार देने से बचने की सलाह दी गई है।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

वृष राशि

वृष राशि के जातकों के लिए रुके हुए कार्य पूरे करने का दिन रहेगा। वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा और करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।

जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा और लॉन्ग ड्राइव की योजना बन सकती है। निवेश करने से पहले योजनाओं की पूरी जानकारी जरूर लें।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों का मन थोड़ा अशांत रह सकता है। कार्यों में मन कम लगेगा और मानसिक बेचैनी महसूस हो सकती है।

बिजनेस में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में पिता की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए दिन सुखद रहेगा। सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

घर की मरम्मत या रिनोवेशन शुरू करने के लिए समय अनुकूल माना जा रहा है। संतान के भविष्य को लेकर बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं।

शुभ रंग: दूधिया सफेद
शुभ अंक: 7

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को पुराने मामलों को लेकर पछतावा हो सकता है। व्यवसाय में बड़े फैसले सोच-समझकर लेने की सलाह दी गई है।

पार्टनरशिप में किया गया काम लाभ दे सकता है। परिवार में चल रही गलतफहमियों को दूर करने के लिए वरिष्ठों की सलाह फायदेमंद रहेगी।

शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए बैंक या संस्था से सहायता मिल सकती है।

विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी दे सकती है।

शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 6

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण योजनाएं बन सकती हैं।

नौकरीपेशा लोगों को काम में लापरवाही से बचना होगा। परिवार के साथ मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ अंक: 8

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। पुराने कर्ज चुकाने में सफलता मिलने के योग हैं।

बिजनेस में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। नई संपत्ति खरीदते समय पूरी जांच-पड़ताल करने की सलाह दी गई है।

शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 3

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में मनपसंद काम मिलने से खुशी बढ़ेगी।

व्यवसाय की नई योजनाओं में निवेश लाभदायक साबित हो सकता है। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4

मकर राशि

मकर राशि वालों के घर में विवाह संबंधी खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में उत्सव जैसा माहौल बना रहेगा।

स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। परिवार के किसी सदस्य से विवाद होने की संभावना है।

शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 10

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों की निर्णय क्षमता बेहतर होगी, जिससे आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं।

प्रेम संबंधों में चल रहा तनाव खत्म हो सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा अवसर मिलेगा।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 11

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए नौकरी में चुनौतियां बढ़ सकती हैं। बिजनेस में बड़े फैसले फिलहाल टालने की सलाह दी गई है।

जीवनसाथी की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक मामलों को बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें।

शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 12

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP Judiciary : मध्यप्रदेश में न्याय व्यवस्था में डिजिटल क्रांति ,जल्द न्याय दिलाने की दिशा में नई पहल

MP Judiciary : तेज, पारदर्शी, जवाबदेह होगी न्यायिक प्रक्रिया,फ्रेगमेंटेशन टू फ्यूजन दिलाएगा

Bhopal प्रदेश में निरंतर सशक्त हो रही स्वास्थ्य सेवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal : मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में

SBI में कंकुरेंट ऑडिटर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 11 जून तक करें आवेदन

SBI: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने कंकुरेंट ऑडिटर पदों पर भर्ती

Sushasan Tihar Inspection: सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जांजगीर-चांपा में औचक निरीक्षण

Sushasan Tihar Inspection: पामगढ़ के ग्राम कोसला पहुंचे मुख्यमंत्री, प्रशासनिक अमले में

Bhilai Municipal Corporation Dispute: महापौर समेत 32 पार्षदों ने दायर की रिट याचिका

Bhilai Municipal Corporation Dispute: आयुक्त को हटाने वाले प्रस्ताव को शासन तक