,

Bengaluru हवा में 3 घंटे तक अटकी रही 22 यात्रियों की जान, खराब मौसम के कारण नहीं हो सकी लैंडिंग; फ्लाइट में मची चीख-पुकार

Bengaluru

Bengaluru हैदराबाद से हुबली जा रही Fly91 की एक उड़ान में रविवार को यात्रियों को मौत का मंजर अपनी आंखों के सामने नजर आने लगा। प्रतिकूल मौसम के कारण विमान हुबली एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सका और करीब तीन घंटे तक हवा में ही बना रहा। इस दौरान विमान में सवार 22 यात्री बुरी तरह घबरा गए, कई लोग रोने लगे और कुछ अपनी जान बचाने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते दिखे।

Bengaluru हुबली के ऊपर एक घंटे तक चक्कर लगाता रहा विमान

जानकारी के अनुसार, विमान दोपहर करीब 3:30 बजे हैदराबाद से रवाना हुआ था और उसे शाम 4:30 बजे हुबली पहुंचना था। लेकिन जब विमान हुबली पहुँचा, तो वहां मौसम काफी खराब था। पायलट ने मौसम सुधरने की उम्मीद में हुबली के ऊपर ही करीब एक घंटे तक चक्कर लगाया (Hovering), लेकिन लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। इसके बाद सुरक्षा कारणों से फ्लाइट को बेंगलुरु की ओर मोड़ (Divert) दिया गया।

Bengaluru यात्रियों में बढ़ा पैनिक, अधिकारियों ने दी सफाई

हवा में अनिश्चितता और विमान के लगातार चक्कर लगाने के कारण यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, “हवा में देरी होने पर यात्रियों का घबराना स्वाभाविक है, लेकिन मार्ग परिवर्तित करना एक मानक सुरक्षा प्रक्रिया (SOP) है।” विमान शाम करीब 6:30 बजे बेंगलुरु में सुरक्षित उतरा। वहां कई घंटों के इंतजार के बाद जब मौसम साफ हुआ, तब रात 11:00 बजे फ्लाइट को दोबारा हुबली के लिए रवाना किया गया।

Bengaluru अन्य उड़ानें भी रहीं प्रभावित

मौसम की मार सिर्फ इसी फ्लाइट पर नहीं पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई से कोल्हापुर जा रही एक अन्य उड़ान को भी खराब मौसम के चलते गोवा की ओर मोड़ना पड़ा। फ्लाई91 के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सभी 22 यात्री सुरक्षित हैं और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया गया है।

Read this: Shivpuri करैरा में भारी तनाव: विधायक प्रीतम लोधी के बिगड़े बोल, IPS अधिकारी को दी धमकी— ‘SDOP के डैडी का नहीं है करैरा’

Mahanadi Water Dispute: CM साय बोले- बहुत जल्द निकलेगा समाधान, ओडिशा दौरे से लौटकर राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

Mahanadi Water Dispute: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय ओडिशा दौरे

Jailer 2: विद्या बालन के ‘कंथा’ लुक ने बढ़ाई हलचल, नीली साड़ी और सिगरेट के साथ दिखा दमदार अंदाज

Jailer 2: सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर दर्शकों

Yogi Janata Darshan: मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं

Report: Vandna Rawat Yogi Janata Darshan उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Moradabad Leopard: बिलारी क्षेत्र में तेंदुए की दहशत, दो लोगों पर हमले से ग्रामीणों में भय

संवाददाता: दानवीर सिंह Moradabad Leopard जिले के बिलारी कोतवाली क्षेत्र में तेंदुए

Career Counseling में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, NCERT और नियमित अभ्यास पर जोर

Career Counseling: जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल, बरगांव में विद्यार्थियों को कैरियर चयन

Chirmiri Politics: ज्योत्सना महंत बोलीं- ढाई साल में जमीन पर काम नहीं, श्याम बिहारी जायसवाल ने किया पलटवार

Chirmiri Politics: कोरिया-एमसीबी क्षेत्र के चिरमिरी दौरे पर पहुंचीं सांसद ज्योत्सना दास

Imran Khan की बहन अलीमा खान हिरासत में, 30 दिन जेल में रहेंगी; PTI के प्रदर्शन से पहले कार्रवाई

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक