,

Pilibhit: हजारा में भीषण आग का तांडव, आधा दर्जन झोपड़ियां जलकर खाक; 2 लोग गंभीर रूप से झुलसे

Pilibhit

रिपोर्टर: निज़ाम अली

Pilibhit जनपद के थाना हजारा क्षेत्र के गांव राणा प्रताप नगर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। दोपहर के समय अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और करीब आधा दर्जन परिवारों के आशियाने जलकर राख हो गए। इस हादसे में दो लोग आग की लपटों में आकर बुरी तरह झुलस गए हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Pilibhit धूं-धूं कर जलती रहीं झोपड़ियां, दमकल का इंतजार

आग इतनी तेजी से फैली कि गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना तत्काल दिए जाने के बावजूद दमकल की गाड़ी समय पर मौके पर नहीं पहुंची। इस बीच बेबस ग्रामीण अपनी आंखों के सामने अपनी गाढ़ी कमाई और आशियाने को जलते देखते रहे। भीषण लपटों के बीच लोग अपनी झोपड़ियों से सामान निकालने का असफल प्रयास करते नजर आए।

Pilibhit दो की हालत नाजुक, ग्रामीणों ने खुद बुझाई आग

आग की चपेट में आने से दो ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल संपूर्णनगर ले जाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पलिया अस्पताल रेफर कर दिया है। प्रशासन की मदद न मिलने पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर मोर्चा संभाला और निजी संसाधनों के जरिए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Pilibhit लाखों का नुकसान, पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने पर हजारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। इस अग्निकांड में अनाज, कपड़े और नकदी समेत हजारों-लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन करने और आग के कारणों की जांच में जुटी है।

Read this: UP News : शादी के एक दिन बाद ही दुल्हन ने सबको कर दिया हैरान, 7 जन्मों की कसमों पर कुछ ही घंटों में लगा ग्रहण…

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना