,

Weather Update: देशभर में बढ़ेगी गर्मी, IMD का अलर्ट, कई राज्यों में हीट वेव, पहाड़ों में बारिश की संभावना

Weather Update

Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के अधिकांश हिस्सों में बढ़ती गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। लोगों को खासतौर पर दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ों में बारिश, लेकिन राहत नहीं

मौसम विभाग ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे पहाड़ी राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। हालांकि, इस बदलाव के बावजूद तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

Weather Update: पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना

IMD के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में 15, 18 और 19 अप्रैल को, जबकि असम और मेघालय में 17 और 18 अप्रैल को गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। नागालैंड में 18 अप्रैल को तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

Weather Update: अधिकतर हिस्सों में सामान्य से ज्यादा रहेगा तापमान

Weather Update

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर, पश्चिम, मध्य और पूर्व भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। वहीं मध्य, पश्चिम और दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में उष्ण लहर और गर्म व आर्द्र मौसम की स्थिति बनी रह सकती है।

Weather Update: महाराष्ट्र और गुजरात में मिलेगी थोड़ी राहत

महाराष्ट्र और गुजरात में 15 से 18 अप्रैल के बीच तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन 19 से 21 अप्रैल के दौरान तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे कुछ राहत मिलने की संभावना है।

Weather Update: उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तापमान में बढ़ोतरी

उत्तर-पश्चिम भारत में 15 से 18 अप्रैल के दौरान तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं मध्य भारत में 15 से 20 अप्रैल के बीच 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि दर्ज की जाएगी। 21 अप्रैल के आसपास तापमान में स्थिरता आने की संभावना है।

Weather Update: दिल्ली में गर्मी का असर बढ़ा, AQI ‘मध्यम’ श्रेणी में

दिल्ली में अप्रैल की शुरुआत में हल्की ठंड के बाद अब गर्मी का असर साफ दिखने लगा है। दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है, हालांकि रातें अभी भी अपेक्षाकृत ठंडी हैं। राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 167 दर्ज किया गया है, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी के संकेत हैं।

Weather Update: हिमाचल प्रदेश में 17 अप्रैल से बारिश का अनुमान

हिमाचल प्रदेश में 17 से 20 अप्रैल के बीच बारिश की संभावना जताई गई है। शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कुछ जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। इस दौरान केलांग में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ऊना में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

read also: Trump China Visit: बीजिंग दौरे से पहले ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- चीन खुश, होर्मुज खुला रहेगा

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा