Elections in Assam : असम में चुनाव, पवन-हिमंता में सियासी तनाव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Elections in Assam, political tension between Pawan and Himanta

Elections in Assam असम विधानसभा चुनाव-2026 से पहले राजनीतिक माहौल तेजी से गर्माता जा रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के बीच बयानबाजी अब तीखे व्यक्तिगत हमलों तक पहुंच गई है। हाल ही में सीएम सरमा ने कहा कि ‘मैं पवन खेड़ा को पवन पेड़ा बना दूंगा’, कुछ दिन इंतजार कीजिए। इस बयान के बाद सियासी विवाद और गहरा गया है। कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की धमकियों और डराने-धमकाने से न तो वह और न ही कांग्रेस पार्टी डरेगी।

Elections in Assam पत्नी पर आरोपों से भड़के हिमंता बिस्वा सरमा

दरअसल पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस और सोशल मीडिया के जरिए हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी पर कई बड़े आरोप लगाए थे, खेड़ा ने दावा किया था कि रिनिकी भुइंया सरमा के पास एक से ज्यादा (तीन तक) पासपोर्ट हैं, जिनमें भारत के अलावा यूएई और मिस्र के पासपोर्ट होने की बात कही गई। आरोप लगाया कि उनके पास दुबई में लग्जरी प्रॉपर्टी है, साथ ही यह भी कहा गया कि उनके नाम पर विदेश में कंपनी और बड़े स्तर की संपत्ति जुड़ी हुई है। जिसके बाद हिमंता सरमा ने कार्रवाई की बात कही थी, ऐसे में पवन खेड़ा के घर पर असम पुलिस ने दबिस दी। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने जमानत के लिए तेलंगाना हाई कोट में जमानत याचिका दायर की है। इस बीच खेड़ा ने वीडियो जारी कर फिर से असम के सीएम और उनकी पत्नी पर आरोप लगाए हैं।

Elections in Assam मैं मेवाड़ा राहुल का सिपाही, डरने वाला नहीं- खेड़ा

पवन खेड़ा ने कहा कि वह पुलिस से सिर्फ इसलिए बच रहे थे क्योंकि उन्हें कुछ सवाल उठाने थे, और वह ऐसा करते रहेंगे। पवन खेड़ा ने कहा कि वह मेवाड़ से हैं, कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के सिपाही हैं, और उन्होंने किसी से डरना नहीं सीखा है। खेड़ा ने कहा कि विपक्ष में होने के नाते, सवाल पूछना उनका और उनकी पार्टी का अधिकार और कर्तव्य है, जबकि सरकार का कर्तव्य है कि वह सवालों के जवाब दे और उठाए गए मुद्दों की जांच करे। बहरहाल अब पांच राज्यों में चुनावी जंग के बीच देश की राजनीति में जुबानी जंग तेज है। पवन खेड़ा और हिमंता बिस्वा सरमा के बीच तीखी बयानबाज़ी ने सियासी माहौल को गरमा दिया है, मामला लगातार तूल पकड़ रहा है।

Sukma Visit : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुकमा आगमन, विकास कार्यों का करेंगे शुभारंभ

Sukma Visit : पुलिस लाइन हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत, जनप्रतिनिधि और

Akhil Bharat Hindu Mahasabha का 112वां स्थापना दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया गया

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: अखिल भारत हिंदू महासभा का 112वां स्थापना दिवस

Haryana Municipal Elections: हरियाणा में निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी, 10 मई को होगा मतदान

Haryana Municipal Elections: हरियाणा के पंचकूला में राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण

Fire Incident: हांसी के ढाणी पिरान वाली गांव में भीषण आग, घर का सारा सामान जलकर राख

Fire Incident: हरियाणा के हांसी क्षेत्र के ढाणी पिरान वाली गांव में

Godda: पैरडीह ओवरब्रिज के पास दर्दनाक सड़क हादसा, टायर फटने से पलटी पिकअप; एक की मौत

Godda जिले के नगर थाना अंतर्गत पैरडीह ओवरब्रिज के समीप रविवार को

Morena: जिला अस्पताल की ‘थ्री-लेयर’ बिजली व्यवस्था फेल, टॉर्च की रोशनी में हुआ घायलों का इलाज

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena जिले के मुख्य चिकित्सालय से अव्यवस्थाओं की

Jabalpur: श्मशान घाट में दहकती चिता पर लेटकर युवक ने दी जान, इलाके में सनसनी

Report: Somnath mishra Jabalpur (सिहोरा): सिहोरा के खितौला थाना क्षेत्र से एक

Student Felicitation: मोतिहारी के विजयी पंचायत में 90 मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

Student Felicitation:: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन प्रखंड अंतर्गत विजयी पंचायत