Ambikapur Murder Case: दोस्त की हत्या कर घर में दफनाया शव, 9 दिन बाद आरोपी ने खुद कबूला जुर्म

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ambikapur Murder Case

Report by: Dinesh Gupta

Ambikapur Murder Case: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करते हुए एक व्यक्ति ने अपने ही मित्र की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने लाठी-डंडों से हमला कर दोस्त को मौत के घाट उतार दिया और फिर सबूत छिपाने के लिए शव को अपने घर के अंदर ही दफना दिया।

Ambikapur Murder Case: 9 दिन तक छिपाया राज, फिर खुद पहुंचा थाने

यह घटना 25 मार्च की रात की बताई जा रही है। आरोपी मिथलेश कुजूर ने करीब 9 दिनों तक इस वारदात को छिपाए रखा। लेकिन अपराध के डर और मानसिक दबाव के चलते वह खुद थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने पूरी सच्चाई कबूल कर ली।

Ambikapur Murder Case: पत्नी के साथ मिलकर शव को घर में गाड़ा

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर हत्या के बाद शव को घर के अंदर ही जमीन में दफना दिया था। यह पूरी वारदात बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई, जिससे किसी को शक न हो।

Ambikapur Murder Case: पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने निकाला शव

आरोपी के कबूलनामे के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम और तहसीलदार की मौजूदगी में घर की जमीन खुदवाकर शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हत्या की वजह जानने में जुटी पुलिस

इस मामले को लेकर अंबिकापुर के सीएसपी राहुल बंसल ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा रहा है।

Ambikapur Murder Case: घटना से इलाके में दहशत और हैरानी

इस निर्मम हत्या की खबर सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग इस बात से स्तब्ध हैं कि दोस्ती जैसे रिश्ते के नाम पर इतनी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया।

read also: Mumbai एयरपोर्ट पर हड़कंप: इंडिगो फ्लाइट के टॉयलेट में मिला ‘डेंजर’ लिखा नोट, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

mp workers : नए वित्त वर्ष की शुरुआत, 50 लाख श्रमिकों को सौगात

mp workers : कर्मचारी संगठन ने बोले ‘250 रूपए की बढ़ोतरी,ऊंट के

Mumbai : अनिल अंबानी पर CBI का बड़ा एक्शन: LIC को 3750 करोड़ का चूना लगाने के आरोप में FIR दर्ज

Mumbai उद्योगपति अनिल अंबानी की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई

Bhopal : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष

Bhopal : कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने 'किसान कल्याण वर्ष

Ambedkar : जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कचहरी परिसर में मचा हड़कंप

Report: Jitendra Ambedkar  उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में उस समय सनसनी

Madhyan : छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षा से जुड़ता हर बच्चा

Madhyan : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के मॉडल उच्चतर माध्यमिक

Illegal gas cylinder: रजौली में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर छापेमारी, 2 गिरफ्तार

Report by: Rishabh Kumar Illegal gas cylinder: बिहार के रजौली अनुमंडल पदाधिकारी

Sanjeevani Express Ambulance: एमसीबी जिले में 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ, स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

Sanjeevani Express Ambulance: छत्तीसगढ़ के एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को

LSG vs DC मुकाबला आज, जानें पिच और प्लेइंग-11 की खास बातें

LSG vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अपने चरम

Gujarat Titans को पंजाब किंग्स से पहले मैच में मिली हार, जॉस बटलर रहे सबसे बड़े विलेन

Gujarat Titans और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: ‘धुरंधर 2’ ने 13वें दिन पार किया ₹1400 करोड़ का आंकड़ा, चीन में नहीं हुई रिलीज

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: निर्देशक आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: