,

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

- Advertisement -
Ad imageAd image
Godda

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त मातम पसर गया, जब ढोलिया नदी में एक 10 वर्षीय बच्ची का शव तैरता हुआ पाया गया। मृतका की पहचान डोमनचक निवासी मोनिका हेम्ब्रम के रूप में हुई है। मोनिका रविवार दोपहर से ही घर से लापता थी और परिजन उसकी तलाश में जुटे थे।

Godda नदी में डूबने की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि बच्ची नहाने के दौरान गहरे पानी में चली गई होगी, जिससे यह हादसा हुआ।

Godda मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थी बच्ची

मृतका के पिता एंटोनी हेम्ब्रम ने बताया कि मोनिका रविवार दोपहर को घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों के अनुसार, मोनिका मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ नहीं थी और उसे अक्सर मिर्गी के दौरे भी पड़ते थे। आशंका जताई जा रही है कि नदी के समीप होने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से वह असंतुलित होकर पानी में गिर गई होगी।

Godda पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर शव को कब्जे में ले लिया है और उसे गोड्डा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी या साजिश की संभावना को नकारा जा सके।

Read this: Jamtara हजारीबाग कांड के खिलाफ मिहिजाम में गरजीं महिलाएं: भाजपा महिला मोर्चा का धरना, दोषियों को फांसी की मांग

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति