,

Jamtara हजारीबाग कांड के खिलाफ मिहिजाम में गरजीं महिलाएं: भाजपा महिला मोर्चा का धरना, दोषियों को फांसी की मांग

- Advertisement -
Ad imageAd image
Jamtara

Report: Ratan kumar

Jamtara हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और उसकी निर्मम हत्या के विरोध में सोमवार को मिहिजाम में भाजपा महिला मोर्चा ने हुंकार भरी। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित एकदिवसीय धरने में कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उपायुक्त (DC) को ज्ञापन सौंपकर त्वरित न्याय की मांग की।

Jamtara “झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”: भाजपा जिलाध्यक्ष

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्र के पावन समय में ऐसी जघन्य घटना ने पूरे झारखंड को शर्मसार कर दिया है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे धार्मिक जुलूसों के बीच से बच्चियों का अपहरण कर रहे हैं, जबकि पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

Jamtara 24 मार्च की खौफनाक रात का जिक्र

महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता झा ने घटनाक्रम को याद दिलाते हुए कहा कि 24 मार्च की रात जब पूरा क्षेत्र भक्ति में लीन था, तब विष्णुगढ़ में एक मासूम का अपहरण कर उसके साथ अमानवीय कृत्य किया गया। उन्होंने राज्य के मुखिया की चुप्पी पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे संवेदनहीनता की पराकाष्ठा बताया।

Jamtara प्रशासन को चेतावनी: जल्द हो कड़ी कार्रवाई

मिहिजाम नगर परिषद की अध्यक्षा जयश्री देवी और जिला मीडिया प्रभारी आभा आर्या ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें कठोरतम सजा (फांसी) नहीं दी गई, तो यह आंदोलन और उग्र रूप लेगा। वक्ताओं ने कहा कि आज बेटियां अपने ही घर और मोहल्लों में सुरक्षित नहीं महसूस कर रही हैं, जो किसी भी सभ्य समाज के लिए चिंताजनक है।

Read this: Jamtara में मिशन ‘सुरक्षित बिटिया’: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए HPV टीकाकरण शुरू, 8101 बच्चियों का लक्ष्य

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार, 9 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय