,

CM Saini on national issues: पीएम के मन की बात कार्यक्रम में CM सैनी का AAP पर हमला, बोले-“सरकार अपनी जेब भरने में व्यस्त”

- Advertisement -
Ad imageAd image
CM Saini on national issues

Report by: GURDEEP SINGH GUJRAL

CM Saini on national issues: कुरुक्षेत्र के सेक्टर-8 स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने पंजाब में सत्ता में बैठे AAP सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि उनकी प्राथमिकता जनता की सेवा नहीं बल्कि अपनी जेब भरना है।

CM Saini on national issues: प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन का जिक्र

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया संबोधन का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर चल रहे युद्धों और संकटों के बावजूद भारत में स्थिति सामान्य बनी हुई है। प्रधानमंत्री ने एक्साइज ड्यूटी कम करके आम जनता को राहत देने का काम किया है।

CM Saini on national issues: देशवासियों को पीएम का संदेश

सीएम सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने मिडिल ईस्ट में जारी तनावपूर्ण हालात का उल्लेख करते हुए देशवासियों से एकजुट रहने और अफवाहों से बचने की अपील की। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने पानी बचाने जैसे गंभीर मुद्दों पर जागरूकता फैलाने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की बात भी की।

CM Saini on national issues: वैश्विक संकट और कोरोना काल में पीएम का योगदान

CM सैनी ने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री ने देशवासियों और विदेश में फंसे भारतीयों के साथ मजबूती से खड़े रहते हुए उन्हें सुरक्षित वापस लाने का काम किया। उन्होंने भरोसा जताया कि मौजूदा वैश्विक संकट से भी भारत एकजुट होकर बाहर निकलेगा।

CM Saini on national issues: Punjab में AAP पर निशाना

पंजाब दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि AAP को पहले दिल्ली में जनता ने जवाब दिया और अब पंजाब में भी जनता उनकी “टेंशन” दूर कर देगी। उन्होंने दावा किया कि आने वाला समय भाजपा का है और पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनेगी।

CM Saini on national issues: हरियाणा में डबल इंजन सरकार और विकास

सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा में डबल इंजन की सरकार तेजी से विकास कार्य कर रही है, जबकि पंजाब के लोग अभी भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। भाजपा की सरकार बनने पर पंजाब की जनता को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

read also: Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा