,

Ujjain के गुरुकुल में ‘क्रूरता’ का वीडियो: दूसरे के बिस्तर पर सोने पर वार्डन ने छात्र को डंडों से पीटा, चीखता रहा मासूम

- Advertisement -
Ad imageAd image
Ujjain

Report: Vishal

Ujjain : बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन स्थित भारत सरकार के अधीन संचालित ‘महर्षि सांदीपनी राष्ट्रीय वेदविद्या संस्थान’ (गुरुकुल) से अनुशासन के नाम पर बर्बरता का एक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक शिक्षक, छात्र की बेरहमी से पिटाई करता नजर आ रहा है। छात्र दर्द से चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन शिक्षक का दिल नहीं पसीजा और वह लगातार छड़ियां बरसाता रहा।

Ujjain दूसरे के बिस्तर पर सोने की मिली ‘खौफनाक’ सजा

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना चिंतामन गणेश मंदिर रोड स्थित संस्थान परिसर के एक कमरे की है। आरोपी शिक्षक की पहचान दत्तदास शेवड़े के रूप में हुई है, जो सामवेद राणायनी शाखा में पदस्थ हैं और उनके पास वार्डन की भी जिम्मेदारी है। बताया जा रहा है कि वार्डन महोदय इस बात से नाराज थे कि छात्र अपने बिस्तर के बजाय दूसरे के बिस्तर पर सोया था। इसी बात को लेकर उन्होंने छात्र से सवाल-जवाब करते हुए उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।

Ujjain कमरे में मौजूद शख्स ने बनाया वीडियो, प्रबंधन मौन

घटना के वक्त कमरे में एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था, जिसने गुपचुप तरीके से इस पूरी हैवानियत को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। शनिवार को वीडियो सार्वजनिक होते ही प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया। हालांकि, वीडियो वायरल होने के घंटों बाद भी संस्थान प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि छुट्टी होने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका है।

Ujjain देशभर से आते हैं छात्र, अनुशासन के नाम पर प्रताड़ना?

महर्षि सांदीपनी संस्थान एक प्रतिष्ठित आवासीय संस्थान है, जहाँ देशभर से छात्र वैदिक शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। यहाँ की दिनचर्या अत्यंत सख्त होती है, जिसमें ब्रह्म मुहूर्त में उठना और संध्यावंदन अनिवार्य है। लेकिन, शिक्षा के इस मंदिर में छात्र के साथ हुए इस व्यवहार ने संस्थान की छवि पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों और स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा रोष है।

Read this: New Delhi इतिहास के पन्नों में दर्ज हुए पीएम मोदी: बने भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख, चामलिंग का रिकॉर्ड टूटा

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को