Morena में दरिंदगी: बकरी को कुचलने के बाद ट्रक ने चरवाहे को मारी टक्कर, 8 किलोमीटर तक पहियों के बीच घिसटता रहा शव; रूह कंपा देने वाला मंजर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Morena

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Morena मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक ट्रक चालक की हैवानियत ने हर किसी का दिल दहला दिया है। पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक बकरी को कुचला और जब चरवाहे ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो चालक ने उसे भी टक्कर मार दी। खौफनाक बात यह रही कि टक्कर के बाद युवक का शरीर ट्रक के पहियों के बीच फंस गया, जिसे चालक रोकने के बजाय करीब 8 किलोमीटर दूर तक बेरहमी से घसीटता हुआ ले गया।

Morena बकरी को बचाने की कोशिश में गई जान

पहाड़गढ़ निवासी महेश रजक का पुत्र सोनू रजक रोज की तरह शनिवार सुबह बकरियां चराने के लिए पहाड़ी की ओर निकला था। वह सड़क किनारे बकरियां चरा रहा था, तभी एक बेकाबू ट्रक ने एक बकरी को रौंद दिया। सोनू ने ट्रक को रुकवाने के लिए शोर मचाया और सामने आया, लेकिन नशे में धुत्त या बेखौफ चालक ने ट्रक रोकने के बजाय सोनू के ऊपर चढ़ा दिया।

Morena 8 किलोमीटर तक मौत का तांडव

टक्कर लगते ही सोनू ट्रक के एक्सल और पहियों के बीच फंस गया। चालक ने पकड़े जाने के डर से ट्रक की रफ्तार और बढ़ा दी। सड़क पर घिसटते हुए शव के पीछे पुलिस की गाड़ी ने तत्काल पीछा शुरू किया। रोंगटे खड़े कर देने वाला यह पीछा करीब 8 किलोमीटर तक जारी रहा। अंततः पुलिस ने किसरोली गांव के पास ट्रक को चारों तरफ से घेरकर रोका।

Morena पुलिस ने ट्रक के नीचे से निकाला क्षत-विक्षत शव

जब पुलिस ने ट्रक रुकवाया, तो पहियों के बीच फंसा सोनू का शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका था। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।

Read this: Kalayat में गैस संकट, सिलेंडर की किल्लत और ब्लैक मार्केट से लोगों में गुस्सा

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड