,

Hamirpur में अवैध खनन माफिया का खतरनाक खेल, ट्रैक्टर-ट्रॉली स्टंट का वीडियो वायरल

Hamirpur

Report by: Amit Mishra

Hamirpur: उत्तरप्रदेश के हमीरपुर के राठ कोतवाली क्षेत्र के टूका गांव में अवैध खनन माफियाओं का खतरनाक खेल सामने आया है। मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर स्टंट करते हुए युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Hamirpur

Hamirpur: जान हथेली पर जोखिम भरा स्टंट

वीडियो में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर खड़े युवक सड़क पर खुलेआम स्टंट करते नजर आ रहे हैं। छोटी सी चूक भी भारी हादसे का कारण बन सकती थी।

Hamirpur: सोशल मीडिया पर वायरल, प्रशासन की लापरवाही उजागर

युवकों के इस खतरनाक खेल को किसी ने वीडियो में कैद किया और सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया। वायरल वीडियो ने स्थानीय प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Hamirpur: अवैध खनन और लापरवाही पर उठे सवाल

वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके साथ ही अवैध खनन और सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही के सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे स्टंट और अवैध खनन की घटनाओं से सड़क सुरक्षा और जनता की जान खतरे में पड़ती है। प्रशासन ने फिलहाल मामले की जांच शुरू की है।

read also: Lucknow: त्योहार और SI भर्ती परीक्षा को लेकर CM योगी ने कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश, कहा- समाज विरोधी गतिविधियों की अनुमति नहीं

Naxal Free Villages : नक्सल मुक्त गांवों के विकास की बारी, गांव-गांव भ्रमण कर रहे अधिकारी

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Naxal Free Villages : भोपाल, मध्यप्रदेश से नक्सलवाद खत्म…

Madhya Pradesh में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना और हरदा के SP बदले

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…