Narwana में हनी ट्रैप का खुलासा, 27 लाख रुपए लेते हुए आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Narwana

Report by: Virendra Sharma

Narwana: सीआईए स्टॉफ नरवाना की टीम ने हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग के मामले में एक आरोपी को 27 लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Narwana: शिकायत पर हुआ था मामला दर्ज

उप पुलिस अधीक्षक नरवाना, श्री कमलदीप राणा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 7 मार्च 2026 को एक महिला ने थाना शहर नरवाना में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी के साथ सुमित और अंकित ने पिज्जा हट में दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता का डाक्टरी परीक्षण कराने और न्यायालय में बयान दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन महिला और पीड़िता न्यायालय से फरार हो गई।

Narwana: झूठे आरोप और समझौता की मांग

कहा गया कि महिला ने आरोपियों के परिवार से समझौता करने के लिए 30 लाख रुपए की मांग की। बाद में इस राशि पर 27 लाख रुपए में सहमति बन गई। आरोपियों के चाचा ने पुलिस में शिकायत की कि मामला झूठा है और महिला पैसे ऐंठना चाहती है।

Narwana: अदालत में बयान में खुला राज़

पीड़िता को न्यायालय में बुलाया गया, जहाँ उसने बयान दिया कि उसके साथ कोई गलत काम नहीं हुआ। इसी बीच सीआईए स्टाफ नरवाना के इंचार्ज उप निरीक्षक सुखदेव सिंह की टीम ने महिला के मामा के लड़के विकास वासी दालमवाला को 27 लाख रुपए लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

Narwana: पुलिस ने दी चेतावनी

पुलिस अधीक्षक जींद, श्री कुलदीप सिंह भा. पु. से. ने जिला वासियों से अपील की कि वे हनी ट्रैप, ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली जैसे मामलों में सतर्क रहें। यदि कोई व्यक्ति झूठे आरोप लगाकर या किसी अन्य माध्यम से धन की मांग करता है, तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें।

read also: Mahanadi Water Dispute: महानदी जल विवाद को लेकर न्यायाधिकरण टीम का चंद्रपुर दौरा

Crocodile Attack : मगरमच्छ का खौफ, 12 वर्षीय मासूम को बनाया शिकार, गांव में मातम

Crocodile Attack : रुड़की में दर्दनाक हादसा Crocodile Attack : उत्तराखंड के