,

ट्रंप प्रशासन में नामित एनएसए माइकल से मिले जयशंकर

- Advertisement -
Ad imageAd image

नई दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ.एस.जयशंकर ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नामित राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) और सांसद माइकल वाल्ट्ज से मुलाकात की। जिसमें दोनों के बीच भारत और अमेरिका की द्विपक्षीय साझेदारी और वर्तमान में बने हुए वैश्विक मुद्दों पर व्यापक रूप से चर्चा की गई। भारत की सरकार और अमेरिका में आने वाले ट्रंप प्रशासन के बीच हुई यह पहली आधिकारिक उच्चस्तरीय बैठक थी। विदेश मंत्री ने एक्स पर पोस्ट के जरिए यह जानकारी देते हुए बताया कि वाल्ट्ज से बीते शुक्रवार को मुलाकात कर प्रसन्नता हुई। हम दोनों ने भारत और अमेरिका की द्विपक्षीय साझेदारी के अलावा वर्तमान में बने हुए अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर व्यापक बातचीत का आनंद लिया। मैं उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। एक अन्य पोस्ट में जयशंकर ने वाशिंगटन डीसी में भारत के महावाणिज्य दूतों के दो दिवसीय सम्मेलन के समापन का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें हुए विचार-विमर्श से मुझे विश्वास हुआ कि भारत और अमेरिका की साझेदारी का निरंतर तीव्र गति से विकास होगा। विदेश मंत्री एस.जयशंकर पिछले 24 से 29 दिसंबर तक अमेरिका की साप्ताहिक यात्रा पर हैं। 20 जनवरी को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यभार संभालने से पहले भारत के किसी वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री द्वारा की जा रही अमेरिका की यह पहली यात्रा है। उधर, ट्रंप के अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने के बाद 50 वर्षीय वाल्ट्ज मौजूदा एनएसए जैक सुलिवन की जगह लेंगे। वाल्ट्ज भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से किसी अपरिचित की तरह नहीं हैं। वह फ्लोरिडा के एक अमेरिकी कांग्रेसी सांसद हैं, जो भारत कॉकस के रिपब्लिकन सह-अध्यक्ष भी हैं। जो अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में किसी देश विशेष पर आधारित एक बड़ा कॉकस है। बीते वर्ष 2023 में लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में वाल्ट्ज ने एक अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल की सह-अध्यक्षता भी की थी। इसके अलावा वाल्ट्ज अमेरिकी सेना के एक सेवानिवृत्त कर्नल हैं। उन्होंने अमेरिकी सेना की एक विशिष्ट विशेष बल इकाई (ग्रीन बेरेट) के रूप में कार्य किया था।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Temple Theft Incident: दुधाखेड़ी माताजी मंदिर में फिर चोरी, CCTV में कैद हुए तीन संदिग्ध

रिपोर्टर: सत्यनारायण बैरागी Temple Theft Incident मालवा के प्रसिद्ध आरोग्य धाम दुधाखेड़ी

Ambikapur Municipal Corporation General Meeting: अंबिकापुर निगम की सामान्य सभा में गरमाया माहौल

Ambikapur Municipal Corporation General Meeting: अंबिकापुर के राजमोहिनी देवी भवन में नगर

Temple Theft Incident: दुधाखेड़ी माताजी मंदिर में फिर चोरी, CCTV में कैद हुए तीन संदिग्ध

रिपोर्टर: सत्यनारायण बैरागी Temple Theft Incident मालवा के प्रसिद्ध आरोग्य धाम दुधाखेड़ी

Bhopal: मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, भोपाल-विदिशा फोरलेन को मंजूरी; 1757 करोड़ से होगा निर्माण

by: आकाश सेन, विशेष संवाददाता Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता

Rajgarh Accident: राजगढ़ हादसे के बाद धांसड़ गांव में मातम, एक साथ उठीं 6 अर्थियां, नम हुई हर आंख

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Rajgarh Accident देवास जिले के सतवास थाना क्षेत्र के

Delhi Police Alert: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में सुरक्षा अलर्ट, 19 वांटेड आतंकियों के पोस्टर जारी

Delhi Police Alert स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को

कोमल के साथ Govinda की तस्वीरों पर सुनीता आहूजा का तंज, बोलीं- ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’

Govinda: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर

Colombia में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से ज्यादा घायल

Colombia: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को आए 7.4 तीव्रता के

Mohan Bhagwat का बड़ा विदेश दौरा, 25 अगस्त से अमेरिका-कनाडा और UK जाएंगे RSS प्रमुख

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जल्द

आज Balochistan का स्वतंत्रता दिवस! पाकिस्तान से अलग देश की मांग, विद्रोही समूह ने जारी किया संदेश

Balochistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादी गतिविधियों को लेकर एक बार