,

Khatima में होली और रमजान को सकुशल मनाने के लिए पीस कमेटी की बैठक

Khatima

Report by: Sunil Saini

Khatima : आगामी त्योहारों होली और रमजान को सकुशल संपन्न कराने को लेकर खटीमा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक कोतवाल विजेंद्र शाह के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न समुदायों के जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति, व्यापारी और व्यवसायी मौजूद रहे।

Khatima : अमन-चैन और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील

बैठक में सभी से आगामी त्योहारों को शांति, आपसी भाईचारा और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। कोतवाल विजेंद्र शाह ने कहा कि खटीमा हमेशा गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक रहा है और इसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Khatima : हुड़दंग और सोशल मीडिया पर कड़ी नजर

Khatima

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने चेतावनी दी कि त्योहारों के नाम पर माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। नशे की हालत में हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या आपत्तिजनक कमेंट करने वालों पर साइबर सेल सतर्क रहेगी।

Khatima : महिलाओं पर छींटाकशी या अभद्र व्यवहार पर कानूनी कार्रवाई

कोतवाल ने यह भी कहा कि महिलाओं पर छींटाकशी या अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

Khatima : जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया और सभी नागरिकों से त्योहारों को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

विजेंद्र शाह, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली खटीमा – “हम चाहते हैं कि हर कोई होली और रमजान को सुरक्षित, शांति और भाईचारे के साथ मनाए। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें।”

read also: Sonal Chauhan in Dubai: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान सुरक्षित, लोगों को दी संभलकर रहने की सलाह

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 15 नवंबर 2026, रविवार का दिन कई राशियों के…

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…

USA में अचानक थम गई हवाई यातायात की रफ्तार, 22 ATC केंद्रों में तकनीकी खराबी से सभी उड़ानों पर लगी रोक

USA: अमेरिका में शुक्रवार दोपहर हवाई यातायात व्यवस्था अचानक प्रभावित हो गई।…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दिन में हल्की गर्मी और रात में बढ़ी…

MP: Top 10

MP: 1. मध्य प्रदेश में 15 नवंबर के बाद और बढ़ेगी सर्दी,…

Chanakya Neeti: दुश्मनों को मात देने के लिए अपनाएं ये 4 रणनीतियां, बिना ताकत लगाए जीत सकते हैं हर बाजी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और…