Sonal Chauhan in Dubai: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान सुरक्षित, लोगों को दी संभलकर रहने की सलाह

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sonal Chauhan in Dubai

Sonal Chauhan in Dubai: अमेरिका और इजरायल द्वारा 28 फरवरी को ईरान पर किए गए मिसाइल हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई है। ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी और इजरायली सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। इन हमलों का असर पूरे क्षेत्र में देखा जा रहा है, और दुबई में सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। कई भारतीय नागरिक दुबई में फंसे हैं, जिनमें बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान भी शामिल हैं।

Sonal Chauhan in Dubai: सोनल चौहान ने दिया अपडेट

सोनल चौहान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर यह सुनिश्चित किया कि वह दुबई में पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय अधिकारी लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। साथ ही उन्होंने लोगों से घबराने या अफवाह फैलाने से बचने का आग्रह किया।

Sonal Chauhan in Dubai: सोनल चौहान का इंस्टाग्राम पोस्ट

Sonal Chauhan in Dubai

सोनल ने अपने पोस्ट में लिखा:”मुझे मैसेज करने और मेरा हालचाल पूछने वाले सभी लोगों का धन्यवाद। मैं सुरक्षित हूं और आपको विश्वास दिलाती हूं कि अधिकारी सभी की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। घबराने की कोई बात नहीं है। दुबई के डिफेंसकर्मी सभी की सुरक्षा के लिए तैनात हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। कृपया दहशत न फैलाएं।”

Sonal Chauhan in Dubai: पहले पीएम मोदी से मदद की गुहार

सोनल चौहान ने इससे पहले अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई थी। उन्होंने बताया कि वर्तमान संकट के चलते वह दुबई में फंस गई हैं और भारत वापस आने का कोई स्पष्ट रास्ता नहीं दिख रहा है।

Sonal Chauhan in Dubai: मिडिल ईस्ट में बढ़ती अशांति

अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद ईरान में तनाव लगातार बढ़ रहा है। इन हमलों में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की भी मौत हुई। रविवार को ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का मुख्यालय अमेरिकी और इजरायली हमलों का निशाना रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि इन हमलों में 48 ईरानी नेताओं की मौत हुई है और अमेरिका ने ईरान के 9 जहाजों को नष्ट कर दिया है।

read also: Most liked Instagram Post: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की तस्वीरों ने तोड़ा विराट कोहली का इंस्टाग्राम रिकॉर्ड

CM Vishnu Deo Sai: गरियाबंद दौरे पर रवाना हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कांग्रेस पर साधा निशाना

CM Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को गरियाबंद

Commonwealth Games 2026 का आज ग्लासगो में होगा आगाज, जानिए भारत का पूरा शेड्यूल

Commonwealth Games 2026 का आगाज स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हो रहा

Bhilai Road Accident: भिलाई में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Bhilai Road Accident: दुर्ग जिले के भिलाई स्थित सेंट्रल एवेन्यू पर सोमवार

Chingrapagar Waterfall Stunt: गरियाबंद के चिंगरापगार वॉटरफॉल में युवक का जानलेवा स्टंट, 60 फीट ऊंचाई से छलांग का वीडियो वायरल

Chingrapagar Waterfall Stunt: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले स्थित प्रसिद्ध चिंगरापगार वॉटरफॉल से

Vijay की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज, तमिलनाडु में जश्न का माहौल; सिनेमाघरों में उमड़े हजारों प्रशंसक

Vijay: दक्षिण भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जन

France में भीषण गर्मी का कहर, 5,700 से अधिक मौत; पेरिस सबसे ज्यादा प्रभावित

France में पिछले महीने पड़ी ऐतिहासिक गर्मी ने जनजीवन पर गहरा असर

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें. 1. सरकारी अस्पताल में शराब-चिकन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. सोनम रघुवंशी की जमानत

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 23 जुलाई 2026, गुरुवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए