बैतूल। Ganesh Chaturthi के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने सोमवार को बैतूल में स्थानीय कलाकारों से माटी से हस्तनिर्मित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा खरीदी। उन्होंने प्रतिमा का भुगतान डिजिटल माध्यम से किया और स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।
Ganesh Chaturthi: स्थानीय कलाकारों से प्रतिमा खरीदकर दिया प्रोत्साहन का संदेश
Ganesh Chaturthi के अवसर पर हेमंत खण्डेलवाल ने स्थानीय स्तर पर तैयार की गई मिट्टी की गणेश प्रतिमा को प्राथमिकता दी। उन्होंने कलाकार से प्रतिमा खरीदने के बाद डिजिटल माध्यम से भुगतान किया। इस पहल के जरिए स्थानीय हस्तशिल्प और मिट्टी की प्रतिमाओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
Ganesh Chaturthi: जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी रहे मौजूद
Ganesh Chaturthi कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर, नगर पालिका उपाध्यक्ष महेश राठौर और पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री अतीत पवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान स्थानीय कलाकारों और गणेश उत्सव से जुड़े लोगों के साथ भी संवाद हुआ।


