Most liked Instagram Post: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की तस्वीरों ने तोड़ा विराट कोहली का इंस्टाग्राम रिकॉर्ड

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Most liked Instagram Post

Most liked Instagram Post: 26 फरवरी को साउथ की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी दो रीति-रिवाजों आंध्रा और कोडवा के अनुसार संपन्न हुई। इस खास मौके पर करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य मौजूद रहे। शादी के बाद रश्मिका ने अपने ससुराल पहुंचकर परिवारिक रस्मों में हिस्सा लिया।

Most liked Instagram Post: शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

शादी के तुरंत बाद रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी और विजय की खूबसूरत वेडिंग तस्वीरें शेयर कीं। दोनों के लुक और गोल्ड ज्वेलरी की खूब तारीफ हो रही है। इन पोस्टों का फैन्स को बेसब्री से इंतजार था। खबर लिखे जाने तक, सिर्फ एक दिन में इस पोस्ट को 23 मिलियन लोग लाइक कर चुके थे।

Most liked Instagram Post: विराट कोहली का रिकॉर्ड टूटा

Most liked Instagram Post

इस वेडिंग पोस्ट के साथ ही रश्मिका ने क्रिकेटर विराट कोहली का सबसे ज्यादा लाइक किया गया इंस्टाग्राम पोस्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बता दें, विराट ने 2024 T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम के साथ ट्रॉफी उठाते हुए तस्वीरें शेयर की थीं, जिन्हें 22 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिले थे। यह पोस्ट भारत में सबसे ज्यादा लाइक वाली पोस्ट बन चुकी थी और विराट एशिया के पहले एथलीट बने थे, जिनकी पोस्ट पर 20 मिलियन से ज्यादा लाइक्स आए।

रश्मिका और विजय की शादी की तस्वीरों ने मात्र एक दिन में 23 मिलियन लाइक्स हासिल कर विराट का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। इस पर विराट के फैंस ने कमेंट कर लिखा कि “भाइयों, ज्यादा से ज्यादा लाइक करो, सर का रिकॉर्ड टूट गया है, दोबारा नंबर-1 पर लाना है।”

READ ALSO: Virosh: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी, ‘गीता गोविंदम’ की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से असल जिंदगी तक का फुल सर्कल

Salim Kumar Funeral : पारावुर स्थित आवास पर होगा सलीम कुमार का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

Salim Kumar Funeral : कोच्चि/पारावुर। मलयालम सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और राष्ट्रीय

India vs Afghanistan Test : भारत की मजबूत बढ़त जारी, सलीम ने झटके अहम विकेट; पंत शतक से चूके

India vs Afghanistan Test : न्यू चंडीगढ़, 7 जून: अफगानिस्तान के खिलाफ