,

Women’s Asia Cup 2026: महिला एशिया कप में भारत बना चैंपियन, ट्रॉफी लेने को लेकर भी रही चर्चा

Women's Asia Cup 2026

BY: Yoganand Shrivastva

Women’s Asia Cup 2026 भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया। शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाए रखा और फाइनल में भी एकतरफा जीत दर्ज की। हालांकि मुकाबले के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में ट्रॉफी को लेकर भी चर्चा तेज हो गई।

ट्रॉफी लेने से इनकार को लेकर बनी सुर्खियां

Women’s Asia Cup 2026 फाइनल के बाद आयोजित प्रेजेंटेशन समारोह में एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी मौजूद थे। रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय टीम ने उनसे ट्रॉफी और मेडल लेने से इनकार कर दिया। बताया गया कि इस संबंध में भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने पहले ही वैकल्पिक व्यवस्था का सुझाव दिया था, लेकिन उस पर सहमति नहीं बन सकी। भारतीय टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने कहा कि इस विषय पर जो निर्णय लिया गया, वह बोर्ड का था और टीम उसका सम्मान करती है।

स्मृति-शेफाली ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Women’s Asia Cup 2026 मैच के दौरान स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने एशिया कप इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम किया। दोनों बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। स्मृति ने 59 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि भारतीय बल्लेबाजों ने पूरे टूर्नामेंट में आक्रामक खेल दिखाते हुए सर्वाधिक 32 छक्के लगाए। यह भी टूर्नामेंट का एक बड़ा रिकॉर्ड रहा।

Read this: Gariaband River Rescue: उफनती नदी में ट्यूब के सहारे मरीज को कराया पार, पुल नहीं होने से जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण

Medical Store Action : गरियाबंद में मेडिकल स्टोर पर बड़ी कार्रवाई, गैर-डिग्रीधारी के इंजेक्शन लगाने का मामला

Medical Store Action : गरियाबंद जिले के सरनाबहाल में गैर-डिग्रीधारी व्यक्ति द्वारा

Dumka NUPPL Protest: नवेली कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का चक्का जाम, मुआवजे की मांग पर खदान का काम ठप

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka NUPPL Protest दुमका जिले के गोपीकांदर प्रखंड की

Aurangabad Woman Drowned: तीज पर्व पर स्नान करने गई महिला की नदी में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

रिपोर्ट: दीनानाथ Aurangabad Woman Drowned औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड में तीज

India vs Afghanistan : आज कितने बजे शुरू होगा मैच, TV और मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

India vs Afghanistan : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की

Chanakya Niti: अमीर बनने के लिए चाणक्य के 4 सूत्र, जीवन में अपनाएंगे तो आर्थिक तंगी से निकलने में मिलेगी मदद

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और