Bhopal : मध्य प्रदेश विधानसभा: हर्ष फायरिंग की FIR पर कांग्रेस विधायक का अनूठा विरोध, सदन में हंगामा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhopal

Bhopal : मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के 10वें दिन आज उस समय अजब स्थिति पैदा हो गई, जब शिवपुरी से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने विधानसभा परिसर में शीर्षासन कर अपना विरोध दर्ज कराया। शिवरात्रि के दौरान एक धार्मिक आयोजन में हर्ष फायरिंग करने के मामले में अपने खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर (FIR) से विधायक बेहद खफा नजर आए। सदन के भीतर भी इस मुद्दे पर विपक्ष ने जमकर शोर-शराबा किया और अंततः वॉकआउट कर दिया।

शीर्षासन कर जताया विरोध: “मैं उग्रवादी नहीं, यजमान हूँ”

Bhopal विधानसभा भवन के बाहर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विधायक बाबू जंडेल ने शीर्षासन किया और फिर पेड़ के नीचे लेटकर अपना विरोध जारी रखा। जंडेल का कहना है कि 15 फरवरी को उन्होंने विधि-विधान से शिवजी की स्थापना और यज्ञ कराया था। उन्होंने सफाई देते हुए कहा, “भगवान की पालकी निकल रही थी और उत्साह के माहौल में मैंने सिर्फ एक ‘चढ़ीमार’ राउंड फायर किया था। मेरे पास कोई एके-47 नहीं थी, मैं तो यज्ञ का यजमान था। सरकार मुझ पर झूठे मुकदमे लाद रही है।”

सदन से कांग्रेस का वॉकआउट और आंदोलन की चेतावनी

Bhopal शून्यकाल के दौरान कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय और सचेतक सोहन वाल्मीकि ने भी एफआईआर का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। जब विधानसभा अध्यक्ष ने मामले को संबंधित विभाग को भेजने की बात कही, तो असंतुष्ट कांग्रेस सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन (Walkout) कर दिया। बाबू जंडेल ने चेतावनी दी है कि यदि उनके खिलाफ दर्ज मामले वापस नहीं लिए गए, तो वे गांधी आश्रम में धरना देंगे और सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे।

किसानों और कर्मचारियों के मुद्दों पर ध्यानाकर्षण

Bhopal विरोध प्रदर्शनों के बीच सदन की कार्यवाही में जनहित के कई महत्वपूर्ण विषय भी उठाए गए। विधायकों ने विभिन्न ध्यानाकर्षण सूचनाओं के माध्यम से सरकार को घेरा:

  • किसानों की समस्या: डिंडोरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने धान खरीदी पोर्टल के सर्वर की समस्या और विधायक कैलाश कुशवाह ने खाद संकट व बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठाया।
  • अतिथि विद्वान व कर्मचारी: नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा ने अतिथि विद्वानों के बकाया मानदेय और दिनेश गुर्जर ने डेटा एंट्री ऑपरेटर्स के अटैचमेंट का मामला रखा।
  • सड़क सुरक्षा व राजस्व: नागदा-खाचरोद विधायक ने उज्जैन-जावरा रोड पर हो रही दुर्घटनाओं और अन्य विधायकों ने राजस्व अभिलेखों के कंप्यूटरीकरण में आ रही त्रुटियों पर सरकार का ध्यान खींचा।

Read this: Chhapra : शोक में डूबा सारण: ड्यूटी के दौरान एनएसजी कमांडो प्रकाश यादव का निधन

IND- AFG पहला वनडे आज, नहीं खेलेंगे विराट-हार्दिक, जानें कब-कहां देखें लाइव मुकाबला

IND- AFG: भारतीय क्रिकेट टीम आज से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज

Dolomite Mining: सक्ती में डोलोमाइट खदान की जनसुनवाई का विरोध, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Dolomite Mining: सक्ती जिले के ग्राम पंचायत झालरौदा में प्रस्तावित डोलोमाइट खदान

Forest Encroachment: मुंगेली में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

Forest Encroachment: मुंगेली जिले के वन परिक्षेत्र खुड़िया अंतर्गत चचेड़ी परिसर में

भारतीय जहाजों पर हमले को लेकर Trump का बड़ा दावा, कहा- ईरान ने ड्रोन से किया था हमला

Trump: गल्फ ऑफ ओमान और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास भारतीय जहाजों को

France और स्लोवाकिया दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, रक्षा सहयोग और पनडुब्बी सौदों पर रहेगी नजर

France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से शुरू होने वाले अपने फ्रांस दौरे

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. सक्ती में सीलपैक शराब

MP: Top 10

MP: जानें आज की बड़ी खबरें.. 1. संघर्ष से टीम इंडिया तक:

Horoscope 13 June 2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope: हिंदू पंचांग के अनुसार 14 जून 2026, शनिवार को ज्येष्ठ कृष्ण