,

नए साल को लेकर पुलिस ने की तैयारी, हुड़दंग करना पड़ेगा भारी

भोपाल: नये साल के आगमन में दो दिनो की दूरी बची है, आने वाले साल के वेलकम के लिये जहॉ शहरवासियो का उत्साह बढ़ता जा रहा है, वहीं इसे मनाने के लिये जोर-शोर से तैयारियां भी जारी है। 31 दिसंबर को होटल, पब, रेस्टोरेंट, ढाबों पर नए साल का जश्र मनाया जाएगा। नए साल के अवसर पर शांति और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस पुलिस विभाग ने भी अपनी तैयारिया पूरी कर ली है। अधिकारियो के अनुसार नए साल के मौके पर जोश में हुड़दंग करने वालो पर पुलिस की नजर रहेगी और इनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

हुड़दंग और ड्रिंक एंड ड्राइव करना पड़ेगा भारी, सारी रात सड़को पर मुस्तेद रहेंगी पुलिस

कई लोग न्यू ईयर पर सेलिब्रेट करने सड़कों पर निकलते है, जिसे देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था पुख्ता की गई है। इस दौरान ड्रिंक एन ड्राइव और तेज स्पीड से वाहन चलाने वालो पर खास नजर रखी जाएगी। सभी थानों का पुलिस बल सड़कों पर तैनात रहकर व्यवस्था संभालेगा, जरूरत पडऩे पर चौकियां पर चैकिंग की जाएगी। अफसरो का कहना है कि पुलिस का उद्देश्य है, कि लोगों को सेलिब्रेशन में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही 31 दिसंबर की रात होटलों,बार,क्लब, पब, रैस्टोरेंट, समेत अन्य मनोरंजनगृहों के बाहर पुलिस टीम मुस्तैद रहेंगी। साथ ही भीड़-भाड़ वाले इलाको, बाजारों, घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये है। नये साल के एक दिन पहले से ही पुलिस आम स्थानो पर नशा करने वालों ओर नशे मे वाहन चलाने वालो की जांच करेगी और दोषियो के खिलाफ तुरंत कार्यवाही की जाएगी। वहीं नये साल की रात को जो वाहन भी चालक शराब पीकर वाहन चलाते या स्टंट करते मिलेंगे उनके खिलाफ केस दर्ज किया जायेगा। वहीं देहात इलाको और हाईवे पर बने रिसोर्ट, ढाबो, फार्म हाउस पर भी पुलिस नजर रखेगी।

भीड़-भाड़ वाले इलाको, होटलो, बारो, क्ल्ब, रिेसोर्ट, घाटो, पब, रैस्टोरेंट, ढाबों, फार्म हाउसो पर रहेगी पुलिस की नजर

इसके साथ ही किसी भी आपातकालीन परिस्थितियों के लिए भी विशेष पुलिस बलों को तैनात करने की तैयारी की गई है। इन टीमों में काउन्टर असाल्ट,पुलिस राइडर्स,पुलिस पीसीआर,इंटेलीजेंस टीमें,क्रेन,फायर ब्रिगेड व एम्बुलेंस टीमों को भी सभी सुरक्षा उपकरणों के साथ तैनात किया जाएगा। वहीं नए साल के जश्न में शराब की पार्टी करने के लिए लाइसेंस और लाउड स्पीकर के नियमों का पालन करना पड़ेगा, जिसके तहत रात 12 बजे तक ही बार खोले जा सकेंगे। हालांकि लायसेंस वाले स्थानो पर आबकारी विभाग दो घंटे अतिरिक्त शराब पिलाने के लिए परमिशन दे सकेगा लेकिन इसकी परमिशन के लिये आवेदन करना पड़ेगा। भोपाल में साउंड लीमिट तय की गई है, जिसके लिये कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिए आदेश जारी किए हैं। नये साल के उपलक्ष्य में होटल, लॉज, मैरिज गार्डन में सामूहिक रूप से कार्यक्रम, पार्टी आयोजित करने से पहले पुलिस से अनुमति लेनी होगी। इन स्थानो पर सीसीटीवी कैमरा होना और कार्यक्रम की सारी जानकारी संबधित थानो को देनी अनिवार्य है।

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. महादेव सट्टा ऐप…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल में…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 5 अक्टूबर 2026, सोमवार का दिन सभी 12 राशियों…