Agra News 22 Feb : उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने मुख्यमंत्री का प्रतिनिधित्व करते हुए किया क्रोएशिया प्रधानमंत्री का स्वागत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Agra News 22 Feb

रिपोर्ट- वंदना रावत

Agra News 22 Feb : आगरा/लखनऊ, प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने क्रोएशिया गणराज्य के प्रधानमंत्री एंड्रेज प्लेनकोविक के आगरा आगमन पर उनका स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया।

Agra News 22 Feb : उच्च शिक्षा मंत्री ताजमहल व आगरा किला भ्रमण में क्रोएशिया प्रधानमंत्री के साथ रहें

प्रधानमंत्री क्रोएशिया के आगमन पर उच्च शिक्षा मंत्री ने मुख्य सचिव एस.पी. गोयल के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर औपचारिक स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल का भ्रमण किया और इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, स्थापत्य कला तथा वैश्विक महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।

Agra News 22 Feb : मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने क्रोएशिया प्रधानमंत्री को प्रदेश की विरासत और पर्यटन क्षमता से कराया परिचय

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उच्च शिक्षा मंत्री, प्रधानमंत्री क्रोएशिया के साथ आगरा किला भी पहुंचे। यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर, पर्यटन संभावनाओं और सांस्कृतिक विविधता पर चर्चा करते हुए प्रदेश में बढ़ते वैश्विक आकर्षण को रेखांकित किया। मंत्री उपाध्याय ने आगरा और उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान, विरासत संरक्षण और पर्यटन विकास की योजनाओं की भी जानकारी दी।

Agra News 22 Feb : भ्रमण कार्यक्रम के उपरांत उच्च शिक्षा मंत्री ने प्रदेश सरकार की ओर से प्रधानमंत्री क्रोएशिया को औपचारिक विदाई दी गई।

read more : सुपर-8 में आज भारत बनाम साउथ अफ्रीका, पिछले फाइनलिस्ट आमने-सामने

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal समृद्ध किसान ही विकसित भारत 2047 की नींव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार किसानों को

Bhopal समृद्ध किसान ही विकसित भारत 2047 की नींव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार किसानों को

CG Board Result 2026: 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, ऐसे करें चेक

CG Board Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 29 अप्रैल 2026

Kota सिटी मॉल में भीषण आग, फूड कोर्ट से उठीं लपटें; दमकल ने पाया काबू

Kota: कोटा के सिटी मॉल में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप

CG Board Result 2026: आज जारी होंगे CG बोर्ड परीक्षा परिणाम

CG Board Result 2026: Raipur में घोषित होंगे रिजल्ट, विद्यार्थियों में उत्साह

Haldwani में हाथी का हमला, टांडा रेंज के जंगल में 2 लोगों की मौत

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी के टांडा रेंज में लालकुआं से

Kanker Attempt to Murder Case: कांकेर में सुपारी देकर जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

Kanker Attempt to Murder Case: कांकेर जिले के लोहत्तर थाना क्षेत्र में

IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स की जीत की लय तोड़ी

Edit by : Aanya Saran पंजाब किंग्स (PBKS) को मंगलवार को मुल्लनपुर